ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

पिता ने 4 महीनों तक बेटी का किया रेप, नाबालिग की बात सुन पुलिस के भी उड़ गए होश

MUNGER: बिहार के मुंगेर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके भी रूह कांप जाएंगे। यहां एक पिता ने ही अपनी 14 साल की बेटी को हवस का शिकार बना लिया और चार महीनों तक उसका

पिता ने 4 महीनों तक बेटी का किया रेप, नाबालिग की बात सुन पुलिस के भी उड़ गए होश
First Bihar
3 मिनट

MUNGER: बिहार के मुंगेर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके भी रूह कांप जाएंगे। यहां एक पिता ने ही अपनी 14 साल की बेटी को हवस का शिकार बना लिया और चार महीनों तक उसका रेप किया। हर बार बेटी को धमकी देकर उनका मुंह बंद करा दिया जाता था, लेकिन जब वो इन सब चीज़ों से परेशान हो गई तो वह सीधा पुलिस के पास पहुंची। 




नाबालिग ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि पापा मेरे साथ रोज गंदा काम करते हैं। ये सुनते ही पुलिस के भी होश उड़ गए। फिर क्या था! पुलिस ने बिना देर किए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, लड़की जब-जब घर में अकेली होती थी, उसका पिता उसके साथ बलात्कार करने लग जाता।  




घटना मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने कहा कि पिछले 4 महीने से मेरे साथ गंदा काम किया जा रहा है। मेरे पिता कभी कपड़ा दिलाने तो कभी चॉकलेट दिलाने के नाम पर मेरा रेप करते हैं। उसने ये भी बताया कि मेरे पापा मुझे धमकी देते हैं कि अगर मां को बताया तो अंजाम बुरा होगा। एक बार बड़ी हिम्मत कर पीड़िता ने अपनी मां को साड़ी बात बताने की कोशिश की तो उसके पिता ने उसकी जमकर पिटाई की थी। 




शुक्रवार को भी हैवान पिता ने अपनी बेटी का रेप किया। पीड़िता के मुताबिक़ उसकी मां नानी के घर गई थी। मौका पाकर पिता ने उसका बलात्कार किया। थक-हारकर वह रात को थाना पहुंची और पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पिता को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, लड़की को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका मेडिकल टेस्ट होना है। 




घटना को लेकर मुंगेर एसपी जग्गू नाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि नाबालिग को सदर अस्पताल लाया गया है, जहां उसका मेडिकल टेस्ट होना है। बच्ची का बयान दर्ज कर लिया गया और आरोपी पिता की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। 

टैग्स