ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

पत्नी की हत्या के बाद BJP नेता ने की खुदकुशी, इलाके में मचा हड़कंप

MUNGER: मुंगेर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बीजेपी नेता ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद उसने खुदकुशी कर ली। मृतक अरुण यादव ओबीसी मोर्चा क

पत्नी की हत्या के बाद BJP नेता ने की खुदकुशी, इलाके में मचा हड़कंप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बीजेपी नेता ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद उसने खुदकुशी कर ली। मृतक अरुण यादव ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष थे। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा की है जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो देसी कट्टा बरामद किया है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस घटना की हरेक बिन्दुओं की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। मुंगेर नगर निगम के लिए होने वाले चुनाव में उनकी पत्नी मेयर पद के लिए संभावित प्रत्याशी थी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच वैचारिक मतभेद ही इस घटना का कारण था। नेता अरुण यादव के पिता फुलेश्वर यादव ने बताया कि बेटा पत्नी प्रीति को प्रचार करने के लिए भेजना चाहते थे। लेकिन लगातार जनसंपर्क अभियान चलाए जाने से वह थक चुकी थीं। जिसके बाद वह क्षेत्र में प्रचार के लिए कतरा रही थीं। इसी बात को लेकर पिछले कई दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था और आज यह घटना हो गयी। कुछ लोगों का कहना है कि BJP नेता अरुण यादव का आपराधिक इतिहास रहा है लेकिन BJP से जुड़ने के बाद वे समाजसेवा के कामों में जुट गए। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

पत्नी की हत्या के बाद BJP नेता ने की खुदकुशी, इलाके में मचा हड़कंप

पत्नी की हत्या के बाद BJP नेता ने की खुदकुशी, इलाके में मचा हड़कंप

पत्नी की हत्या के बाद BJP नेता ने की खुदकुशी, इलाके में मचा हड़कंप

पत्नी की हत्या के बाद BJP नेता ने की खुदकुशी, इलाके में मचा हड़कंप

पत्नी की हत्या के बाद BJP नेता ने की खुदकुशी, इलाके में मचा हड़कंप