ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पति के साथ चूड़ी खरीदने गई थी बाज़ार, शादी के सातवें दिन ही पत्नी ने कर दिया बड़ा कांड

MUNGER: मुंगेर में एक नवविवाहिता पत्नी ने चूड़ी खरीदने के बहाने बड़ा कांड कर दिया। शादी के सातवें दिन ही वह पति का हाथ छुड़ाकर प्रेमी के साथ भाग गई। पत्नी को फरार होते देखकर भी पति कु

पति के साथ चूड़ी खरीदने गई थी बाज़ार, शादी के सातवें दिन ही पत्नी ने कर दिया बड़ा कांड
First Bihar
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में एक नवविवाहिता पत्नी ने चूड़ी खरीदने के बहाने बड़ा कांड कर दिया। शादी के सातवें दिन ही वह पति का हाथ छुड़ाकर प्रेमी के साथ भाग गई। पत्नी को फरार होते देखकर भी पति कुछ नही कर पाया।



घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बेकापुर संतोषी माता गली पोद्दार कॉलोनी की है, जहां विवेक पोद्दार नौवागढ़ी के रहने वाले रामविलास की बेटी मोनी के साथ एक सप्ताह पहले 14 जून को शादी के बंधन में बंधा था। शादी के सातवें दिन ही पत्नी ने पति को चमका दे दिया और प्रेमी के साथ भाग निकली। घटना के बाद पति विवेक अपनी मां और बहन के साथ कोतवाली थाना पहुंचा है और न्याय मांग रहा। 



विवेक ने थाने में बताया कि शादी के बाद 16 जून को रिसेप्शन हुआ था। 18 जून को पत्नी मायके चली गई। सोमवार 21 जून को वह वापस आई और मंगलवार की रात चूड़ी खरीदने की बात कह हमें साथ लेकर बाजार निकली। हम लोग कोतवाली थाना क्षेत्र के ही दीनदयाल चौक पर के अंजलि चूड़ी घर जा रहे थे। तभी मेरी पत्नी ने मेरा हाथ छुड़ाकर एक दूसरे युवक के साथ भाग निकली। 



मामले को लेकर कोतवाली थानाध्यक्ष डीके पांडे ने बताया कि लड़के की मां कंचन देवी के आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज किया गया है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

टैग्स