ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

नोट डबलिंग गिरोह का खुलासा, होटल से गिरोह का दो सदस्य गिरफ्तार

MUNGER: मुंगेर पुलिस ने नोट डबल करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। एक होटल से गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गाय है। ठगों के पास से एक लाख 82 हजार रुपये बरामद किया गया ह

नोट डबलिंग गिरोह का खुलासा, होटल से गिरोह का दो सदस्य गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर पुलिस ने नोट डबल करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। एक होटल से गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गाय है। ठगों के पास से एक लाख 82 हजार रुपये बरामद किया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 


मुंगेर एसपी को यह गुप्त सूचना मिली थी कि मुंगेर के एक होटल में नोट डबलिंग करने वाले गिरोह रुके हुए हैं जो होटल से ठगी का काम कर रहा हैं। एसपी के निर्देश पर कोतवाली थानेदार ने त्वरित कार्रवाई की। गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई गयी जिसके बाद छापेमारी कर उन्हें दबोचा गया। होटल से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान लखीसराय निवासी नरेश कुमार और मुंगेर के रहने वाले दिनेश शाह के रूप में हुई है। 


होटल से एक लाख 82 हजार 500 रुपये बरामद किया गया है वही कई जाली नोट भी बरामद किया गया है। इसके साथ की कागज का पैेकेट, प्लाइवेड का गुटका और नोट के आकार का सादा कागज पुलिस ने बरामद किया है। होटल से ये लोग नोट डबल करने के नाम पर लोगों को चूना लगा रहा है। 


मुंगेर एसपी जेजे रेड्डी ने बताया की नोट डबलिंग के काम से गिरोफ्तार दोनों लोग जुड़े हुए थे जो होटल में रुककर ठगी का काम करते थे। ये लोगों को फंसा उनके असली नोट के बदले दोगुना जाली नोट देने का बहाने पैसे ले उसके बदले ऊपर नोट और नीचे नोट साइज का  ्लाइवुड का गुटका और सदा कागज का बंडल बना थमा देता था और जब लोग उस बंडल को बाद में खोलकर देखते थे तो पता चलता था वे लोग ठगी के शिकार हो गए। इससे पहले धंधेबाज के द्वारा फंसाए गए लोगों को एक असली नोट यह कह के चलाने दिया जाता है कि वो जाली है और बाजार में वो आसानी से चल जाता है। जिसके बाद जब यह विश्वास हो जाता है तब वो इन नोट डबलिंग गिरोह के फेर में फंस कर अपना नुकसान करवा बैठते हैं।