ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

नक्सलियों के अंदर DIG मनु महाराज का डर, हार्डकोर नक्सली देबू बिंद ने किया सरेंडर

MUNGER : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस लगातार नकेल कसने की कोशिश में जुटी हुई है. इसी कड़ी में मुंगेर पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. मुंगेर के इलाकों में नक्सलियों के अंदर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस लगातार नकेल कसने की कोशिश में जुटी हुई है. इसी कड़ी में मुंगेर पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. मुंगेर के इलाकों में नक्सलियों के अंदर डीआईजी मनु महाराज के नाम का खौफ है. मनु महाराज लगातार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सर्च अभियान चला रहे हैं. अबतक आधा दर्जन से अधिक हार्ड कोर नक्सलियों को डीआईजी की टीम दबोच चुकी है. जिन्होनें कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है. 

मुंगेर DIG कार्यालय में हार्डकोर नक्सली देबू बिंद ने सरेंडर किया. देबू बिंद ने डीआईजी मनु महाराज के सामने आत्मसमर्पण किया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक देबू बिंद की कई दिनों से तलाश थी. यह कई नक्सली हमले में शामिल था. पुलिस टीम पहाड़ी और जंगली इलाकों में इनके ठिकाने के ऊपर नजर बनाये हुई थी. देबू बिंद जिले के लड़ैयातद थाना इलाके का  रहने वाला है. 

सर्च टीम को लगातार देबू के बारे में इनपुट मिल रहा था. इस बात की भनक उसे भी थी. आख़िरकार शनिवार को उसने डीआईजी ऑफिस में मनु महाराज के सामने सरेंडर कर दिया.