ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शादीशुदा शिक्षक के प्यार में पागल हुई लड़की, काट लिया नस, जानिए फिर क्या हुआ

मुंगेर : खबर मुंगेर स्थित कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लूपोखर से है जहाँ शिक्षक के प्यार में पागल शिष्या ने अपने हाथ का नस काट ली. इसके बाद युवती को सदर अस्पताल में भर्ती कर

शादीशुदा शिक्षक के प्यार में पागल हुई लड़की, काट लिया नस, जानिए फिर क्या हुआ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

मुंगेर : खबर मुंगेर स्थित कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लूपोखर से है जहाँ शिक्षक के प्यार में पागल शिष्या ने अपने हाथ का नस काट ली. इसके बाद युवती को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका प्रेमी शिक्षक भी देखने के लिए पहुंच गया. बताया जा रहा है कि शिक्षक के अस्पताल पहुंचने के बाद युवती के परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. वहीं अपने पति की पिटाई की सूचना पाकर शिक्षक की पत्नी भी मौके पर पहुंची और शोर मचाने लगी. उसने अपने पति को निर्दोष बताते हुए फंसाने का आरोप लगाया है.


युवती का इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंची नानी ने बताया कि उनकी दो नतनी 2019 से ही लल्लू पोखर के शिक्षक राजेश कुमार के यहां ट्यूशन पढ़ने जाती थी. इसी दौरान उनकी बड़ी नतनी और शिक्षक के बीच प्रेम संबंध हो गया. इसकी जानकारी छोटी नतनी ने परिजनों को दी थी. हालांकि, नानी ने शिक्षक पर ही नतनी को प्रेम जाल में फंसाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पहले से शादी शुदा होने के बाद भी शिक्षक ने उनकी नतनी को बहला-फुसला लिया.


बता दें कि हंगामा बढ़ता देख अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने भीड़ के हाथों से शिक्षक को छुड़ा लिया और पुलिस के आने पर उनके हवाले कर दिया. आरोपी शिक्षक ने तमाम आरोपों से इंकार किया है. उसने कहा कि उसकी शादी 6 साल पहले हुई है और बच्चे भी हैं. उल्टा शिक्षक ने छात्रा पर ही गंदी बातें बोलने का आरोप लगाया है.


टैग्स