ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

मुंगेर में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार की पिटाई, अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद

MUNGER: मुंगेर में अपराधियों का तांडव जारी है। ताजा मामला मुंगेर शहर के कस्तूरबा वाटर वर्क्स मोड़ की है जहां स्थित इलेक्ट्रिक दुकान पर एक साथ दर्जनों की संख्या में आए अपराधियों ने

मुंगेर में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार की पिटाई, अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में अपराधियों का तांडव जारी है। ताजा मामला मुंगेर शहर के कस्तूरबा वाटर वर्क्स मोड़ की है जहां स्थित इलेक्ट्रिक दुकान पर एक साथ दर्जनों की संख्या में आए अपराधियों ने रंगदारी की मांग की। रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। तभी उसी समय पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची और मारपीट होता देख कर वहां से निकल गयी। जब स्थानीय दुकानदार पहुंचे तो अपराधी गोली मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। 


पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी। अपराधियों द्वारा दुकानदार की पिटाई किये जाने की पूरी तस्वीर दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के अड़गरा रोड लल्लूपोखर निवासी अमित कुमार ने कोतवाली थाना में दिये आवेदन में कहा है कि कस्तुरबा वाटर वर्क्स के समीप उसका इलेक्ट्रीक दुकान है। 


अपराह्न 3 बजे कौड़ा मैदान चैती दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले अमन कुमार उर्फ पालु, अभिषेक कुमार,गणेश मलाकार 10-12 लोगों के साथ दुकान पर आया और 5 लाख रूपया रंगदारी मांगने लगा। जब उन्होंने विरोध किया तो सभी ने मिलकर उसे दुकान से बाहर खींच लिया और जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान सोने की चेन भी छीन ली। आस-पास के लोग जब वहां पहुंचे तब भीड़ को देखकर सभी वहां से भाग खड़े हुए। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली थाना पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। 


कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।मुंगेर में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार की पिटाई, अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैदमुंगेर में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार की पिटाई, अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद

मुंगेर में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार की पिटाई, अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद