ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

मुंगेर में कृषि विभाग के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, घर के बाहर शव रखकर भागे अपराधी

MUNGER : मुंगेर में पुलिस को लगातार चुनौती देते हुए अपराधी वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उनके सामने लाचार नजर आ रही है. ताजा मामला पूरब सराय ओपी इलाके के दिलावरपुर की है, जहा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUNGER : मुंगेर में पुलिस को लगातार चुनौती देते हुए अपराधी वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उनके सामने लाचार नजर आ रही है. ताजा मामला पूरब सराय ओपी इलाके के दिलावरपुर की है, जहां अपराधियों ने घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी है और उसके बाद घर के बाहर शव रखकर फरार हो गए. 

बताया जा रहा है कि कृषि विभाग के कर्मचारी शाहनबाज अपनी पत्नी और सास के साथ मुंगेर के दिलावरपुर में किराए के मकान में रहते थे. गुरुवार की रात किसी ने शाहनवाज को घर के बाहर आवाज देकर बुलाया, जिसके बाद वे बाहर चले गए. घरवालों ने काफी देर तक इंतजार किया पर वे वापस नहीं आए. उसके बाद मृतक के सास ने दरवाजा बंद कर दिया. तभी रात के 4 बजे पूरब सराय की गश्ती पुलिस ने घर के बाहर से उनका डेड बॉडी बरामद किया. 

खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि शाहनवाज की हत्या करने के बाद अपराधियों ने शव को उसके दरवाजे पर लाकर छोड़ दिया है. डेड बॉडी बरामद करने के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता