ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

मुंगेर में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, डरा-धमका कर चल रहा था प्रोपर्टी पर कब्जे का काला खेल

MUNGER: मुंगेर एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार और गोलियां बरामद की हैं। जमीन पर अवैध कब्जे के खेल

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार और गोलियां बरामद की हैं। जमीन पर अवैध कब्जे के खेल इन हथियारों का इस्तेमाल किया जाता था। विवादित भूखंडों पर कब्जा करने के इस काले खेल में बड़ा सिंडिकेट सक्रिय है। बताया जा रहा है कि इस सिंडिकेट में कई सफेदपोश भी शामिल हैं।


एसपी लिपि सिंह ने बताया कि कासिम बाजार थाना अंतर्गत नवटोलिया बिंदवारा निवासी सावन देवा के घर अवैध हथियार रखे जाने और अपराधियों के जमावड़े की सूचना मिली थी।  इसी सूचना के बाद छापामारी के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया।  सावन देवा के घर की गई छापामारी के दौरान दो डबल बैरल बंदूक, दो देशी कट्टा और 10 गोलियां बरामद की गई हैं।


एसपी ने बताया कि हथियारों के साथ गिरफ्तार किए सावन देवा से पूछताछ में जमीन पर अवैध कब्जे के खेल का खुलासा हुआ है। बरामद किए गए हथियारों का इस्तेमाल डरा-धमका कर विवादित संपत्तियों पर कब्जा करने का काला खेल खेला जाता था। लिपि सिंह ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर सावन देवा का नाम पहले भी विवादित जमीनों पर अवैध तरीके से कब्जे के मामले  में सामने आ चुका है और वे अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर चुका है। उन्होनें बताया कि  गिरफ्तार अभियुक्त सावन देवा पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। विवादित भूखंडों पर कब्जा करने को लेकर इसने एक बड़ा सिंडिकेट बना रखा था तथा इसे कई सफेदपोश लोगों का संरक्षण प्राप्त है।


एसपी लिपि सिंह ने बताया कि पुलिस इसके नेटवर्क में शामिल दूसरे लोगों की संलिप्तता के बिंदु पर भी जांच कर रही है। वहीं कासिम बाजार थानाध्यक्ष को गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ शीघ्र आरोप पत्र समर्पित करने और स्पीडी ट्रायल चलाने का भी निर्देश दिया गया है। छापेमारी की कार्रवाई में सदर एएसपी हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में कासिम बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, जमालपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार और जिला आसूचना इकाई की टीम शामिल थी।  

टैग्स