ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

मुंगेर में एक साथ 5 मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार बनाने में होता था साइकिल के पार्ट्स का इस्तेमाल

MUNGER: मुंगेर में हथियार तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दियारा इलाके में चल रहे 5 मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। मौके से भारी मात्रा में ह

मुंगेर में एक साथ 5 मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार बनाने में होता था साइकिल के पार्ट्स का इस्तेमाल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर में हथियार तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दियारा इलाके में चल रहे 5 मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। मौके से  भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किया गया है। साथ ही अर्ध निर्मित पिस्टल और दो  जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही अपराधी मौके से फरार हो गये। एसपी ने बताया कि अपराधी हथियार बनाने में साइकिल पार्ट्स का इस्तेमाल करते थे। पश्चिम बंगाल के मालदा से पिस्टल बॉडी लाया जाता था। 


बताया जाता है कि मुंगेर पुलिस के डीआईओ को गुप्त सूचना मिली की मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तारापुर दियारा इलाके में कुटीर उद्योग के नाम पर अपराधी हथियारों का निर्माण कर रहे थे। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर मुफ्फसिल थाना और डीआईओ की संयुक्त टीम ने मंगलवार की सुबह तारापुर दियारा क्षेत्र में छापेमारी की। जहां चल रहे 5 मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया। हालाकि इस दौरान पुलिस की भनक मिलते ही हथियार तस्कर दियारा क्षेत्र का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 5 बेस मशीन, एक देशी पिस्टल बॉडी, दो जिंदा कारतूस के साथ हथियार निर्माण में काम आने वाले ढेरो उपकरण के साथ-साथ साइकिल के कई पार्ट्स को बरामद किया है। 


मामले का खुलासा करते हुए एसपी जग्गूनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि अवैध हथियार बनाने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इस क्रम में गंगा के दियारा इलाके में चल रहे 5 गन फैक्ट्री होने का खुलासा पुलिस ने किया। एसपी ने बताया कि मुंगेर के हथियार तस्कर अब साइकिल के पार्ट्स का भी उपयोग कर पिस्टल के कई पार्ट्स बना रहे हैं। जो काफी चौकाने वाला खुलासा है। साथ ही एसपी ने इस बात का भी खुलासा किया कि पश्चिम बंगाल का मालदा अब हथियार निर्माण का सेफ जोन बनता जा रहा है। जहां से पिस्टल बनाने के लिए बॉडी पार्ट्स मुंगेर लाया जाता है। कई बार मुंगेर पुलिस मालदा जा चुकी है और कई बार मालदा पुलिस मुंगेर आकर हथियार तस्करों के खिलाफ अभियान चला चुकी है। फिलहाल पुलिस आग की कार्रवाई में जुटी है।