ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मुंगेर में बीजेपी नेता के मर्डर का प्लान, 4 लाख में हुआ था डील, 3 आरोपी गिरफ्तार

MUNGER: बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे आम लोग से लेकर नेता-विधायक को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताज़ा मामला मुंगेर जिले का है, जहां एक बीजेपी नेता की हत्या की सा

मुंगेर में बीजेपी नेता के मर्डर का प्लान, 4 लाख में हुआ था डील, 3 आरोपी गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

MUNGER: बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे आम लोग से लेकर नेता-विधायक को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताज़ा मामला मुंगेर जिले का है, जहां एक बीजेपी नेता की हत्या की साज़िश रची गई। हैरानी की बात तो ये है कि उनकी पार्टी के पदाधिकारी ने ही उनकी हत्या की योजना बना दी। इसके लिए उसने हत्यारों से डील किया और उन्हें मर्डर के लिए पैसे भी दिए। 




समय रहते पुलिस ने 2 देशी कट्टे, 4 जिंदा कारतूस के साथ दोनों सुपारी किलर्स को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर साजिशकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी ने रंजिश के चलते 3 लाख रुपए की सुपारी देकर हत्या की साजिश रची थी। गनीमत रही कि पुलिस की तत्परता से बीजेपी नेता की जान बच गई।  




मामला मुंगेर के सफियाबाद ओपी थाना इलाके का है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जो मुस्कान होटल के मालिक और बीजेपी नेता जमालपुर प्रखंड के मंडल अध्यक्ष किष्टो सिंह का मर्डर करने आए थे। इसका मुख्य साजिशकर्ता भाजपा का ही ओबीसी मोर्चा का जमालपुर नगर अध्यक्ष वशिष्ठ है। खुलासे के बाद पुलिस ने साजिशकर्ता को भी धर-दबोचा। 


टैग्स