ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुंगेर में बदमाशों ने बंद घर को बनाया निशाना, पहले 20 लाख की चोरी की फिर गेट में अपना ताला लगाया

MUNGER: मुंगेर में अजब चोरी की गजब दास्तां सामने आई है। जहां चोरों ने बंद पड़े रिटायर्ड आईटीसी कर्मी के घर को अपना निशाना बनाया है। बदमाशों ने घर में घुसकर 20 लाख की चोरी की।

मुंगेर में बदमाशों ने बंद घर को बनाया निशाना, पहले 20 लाख की चोरी की फिर गेट में अपना ताला लगाया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUNGER:  मुंगेर में अजब चोरी की गजब दास्तां सामने आई है। जहां चोरों ने बंद पड़े रिटायर्ड आईटीसी कर्मी के घर को अपना निशाना बनाया है। बदमाशों ने घर में घुसकर 20 लाख की चोरी की। घटना को अंजाम देने के बाद घर के मेन गेट में अपना ताला जड़ दिया। बदमाश अपने साथ घर में रखे कैश, जेवरात, स्कूटी, टीवी समेत कई सामान ले गये। 


घर का मालिक जब पहुंचे और गेट का ताला खोलने लगे लेकिन ताला नहीं खुला। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि पुराना ताला कहां चला गया। गेट में दूसरा ताला किसने लगा दिया। ताला तोड़कर घर में जैसे ही घुसे सामानों को बिखरा देख उन्हें यह समझने में तनीक भी देरी नहीं हुई कि कुछ तो गड़बड़ है। जिसके बाद मकान के मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।


दरअसल मुंगेर में हाल के दिनों में चोरी की घटना में इजाफा हुआ है पर इस बार चोरों ने पुलिसिया तंत्र को विफल करते हुए हटकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को खुली चुनौती देने का काम कर रहे है। ताजा मामला मुंगेर जिल के कोतवाली थाना क्षेत्र के लाला दरवाजा ओपी इलाके का है जहां रिटायर्ड आईटीसी कर्मी राजेंद्र प्रसाद विगत दो माह से अपनी पत्नी के इलाज के लिय 5 जनवरी को कोलकाता अपने बड़े बेटे के यहां गए हुए थे, इसी बीच दो फरवरी को छोटा बेटा जो तारापुर में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है वो एक दिन के लिए घर आया और घर को देख दाख कर वो चला गया पर जब बीती रात राजेंद्र प्रसाद कोलकाता से अपने घर पत्नी और बहू के साथ पहुंचे तो देखा कि बाहर में लगा ताला उनका नहीं है। उन्होंने पास रखे चाबी से ताले को खोलने की कोशिश की लेकिन ताला नहीं खुला। उन्होंने जब छोटे बेटे से पूछा तो उसने भी बताया कि जो पहले ताला लगा था उसने भी वही ताला लगाया था। जिसके बाद राजेंद्र प्रसाद और उसकी पत्नी सहित बहू को यह घटना का आभास हो गया कि उसके घर में कुछ अनहोनी हुई है।


उसके बाद जब ताला को तोड़ के अंदर घुसे तो घर का नजारा ही पूरा बदला बदला सा था। घर के तीन कमरों का ताला तथा लॉक टूटा हुआ था और घर का अलमीरा सहित सभी के ताले टूटे समान पूरी तरह से बिखरा हुआ था साथ ही कई सामान जो है दरवाजे पर रखा हुआ उन्होंने पाया । जिससे गृहस्वामी को यह पता चला कि चोर के द्वारा इन सामानों को भी ले जाने की योजना थी । वहीं इस मामले में राजेंद्र साव और छोटा बेटा ने बताया की चोरों ने बाहर ताला तोड़ अपना ताला लगा दिया ताकि किसी को शक न हो की घर में चोरी हो रहीं है और चोर लगातार कई दिनों तक चोरी की घटना को अंजाम देता रहा । साथ ही बताया की चोर के द्वार घर में रखे 4.5 लाख रुपए कैश और कई भर सोने चांदी के जेवर , स्कूटी सहित कई कीमती सामानों को चुरा ले गए। वहीं कोतवाली थाना के द्वारा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।  

संबंधित खबरें