ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: मुंगेर में 3 दिनों में हर्ष फायरिंग की दूसरी घटना आई सामने, गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल..

Munger: बिहार में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवाड़ा में शनिवार की देर रात बहुभोज समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगन

बिहार: मुंगेर में 3 दिनों में हर्ष फायरिंग की दूसरी घटना आई सामने, गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल..
Mukesh Srivastava
2 मिनट

 Munger: बिहार में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवाड़ा में शनिवार की देर रात बहुभोज समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। एक घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए  हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं दूसरे घायल को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम भेज दिया गया। 


बताया जाता है कि बिंदवाड़ा में एक व्यवसाई के घर में बहुभोज समारोह चल रहा था। जहां डांस का कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान खुशी में लोग पिस्तौल निकालकर धांय-धांय गोली चलने लगे। फायरिंग के दौरान एक 36 वर्षीय प्रसून कुमार सिंह को कमर में गोली लग गई। लोगों ने आनन फानन में घायल प्रसून सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। लेकिन उसे इमरजेंसी वार्ड के सामने ही छोड़कर चले गए। इस फायरिंग के दौरान एक अन्य व्यक्ति को भी हाथ में गोली लगी। उस व्यक्ति को इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले जाया गया।


घायल प्रसून सिंह की पत्नी का कहना है कि उसके पति को गोली कैसे लगी इस बात की जानकारी उसे नहीं था। उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसके पति को गोली लग गई है। जिसके बाद वह जल्दीबाजी में सदर अस्पताल पहुंची है। इस मामले को लेकर एसडीपीओ नंदजी प्रसाद ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। एक व्यक्ति को गोली लगी है जिसकी पहचान हो गई है। 


आपको बता दें कि हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध के बावजूद जिले में यह घटना कामने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं 3 दिन पहले भी जमालपुर में बारात के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया था। उस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


टैग्स