ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

25 हजार का ईनामी और मुंगेर का TOP-10 अपराधी मुकेश उर्फ दुलो मंडल गिरफ्तार, डबल मर्डर केस का निकला मास्टर माइंड

MUNGER: दोहरे हत्याकांड का मास्टर माइंड सहित लूट, मारपीट सहित कई कांडों के आरोपी 25 हजार का इनामी मुंगेर के टॉप टेन अपराधियों में शामिल मुकेश कुमार उर्फ दुलो मंडल को पुल

25 हजार का ईनामी और मुंगेर का TOP-10 अपराधी मुकेश उर्फ दुलो मंडल गिरफ्तार, डबल मर्डर केस का निकला मास्टर माइंड
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: दोहरे हत्याकांड का मास्टर माइंड सहित लूट, मारपीट सहित कई कांडों के आरोपी 25 हजार का इनामी मुंगेर के टॉप टेन अपराधियों में शामिल  मुकेश कुमार उर्फ दुलो मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के घोषपुर गांव स्थित उसके ससुराल से की है।


दरअसल मुंगेर पुलिस ने लोकसभा चुनाव को लेकर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में जिले के टॉप टेन अपराधियों को सूची में शामिल 25 हजार के इनामी अपराधी मुकेश कुमार उर्फ दुलो मंडल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि11 माह पूर्व बरियारपुर स्टैंड विवाद में स्टैंड पर ही हथियारबंद अपराधियों ने गोलीबारी कर दो लोगों की हत्या कर दी थी। 


जिसका मास्टर माइंड बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़िया गांव निवासी मुकेश कुमार उर्फ दुलो मंडल ही था। उसे दोहरा हत्याकांड में नामजद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज भेज चुकी है लेकिन दुलो मंडल सहित कई अन्य अब भी फरार चल रहा था। न्यायालय के आदेश पर फरारियों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई की गयी जबकि पुलिस लगातार दुलो मंडल पर नजर रखे हुए थी । 


सूचना मिली कि दुलो मंडल बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के घोषपुर अपने ससुराल में आने वाला है। एसडीओ सदर राजेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम उसके ससुराल पहुंची जहां से उसे गिरफ्तार कर मुंगेर लाया गया। जिसे रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोहरे हत्याकांड में कुछ और नामजदों की गिरफ्तारी होनी बाकि है। जिसके लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार दुलो मंडल पर हत्या, रंगदारी, लूट, शराब तस्करी सहित अन्य संज्ञेय अपराधिक मामले दर्ज है। उस पर बरियारपुर थाने में कुल 8 मामले दर्ज है। जबकि रेल थाना जमालपुर में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज है। वह पहले भी जेल जा चुका है।