ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

मुंगेर गोलीकांड में CBI जांच की मांग, मृतक के पिता बोले- इलेक्शन कमीशन की कमेटी पर भरोसा नहीं

MUNGER : मुंगेर जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए गोलीकांड के बाद सियासी हलचल और तेज हो गई है. काफी हंगामे के बाद चुनाव आयोग

मुंगेर गोलीकांड में CBI जांच की मांग, मृतक के पिता बोले- इलेक्शन कमीशन की कमेटी पर भरोसा नहीं
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : मुंगेर जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए गोलीकांड के बाद सियासी हलचल और तेज हो गई है. काफी हंगामे के बाद चुनाव आयोग ने जांच टीम का गठन कर मामले की तह तक जाने के निर्देश दिए हैं. हालांकि गोलीकांड में जिस लड़के की मौत हुई है उसके परिजन अब मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं. 


मृतक के पिता ने कहा कि उन्हें चुनाव आयोग द्वारा बनाई गई जांच टीम पर भरोसा नहीं है और वो चाहते हैं कि मामले की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई के हाथों में दी जाए. उन्होंने पूरे मामले का जिम्मेदार एसपी लिपि सिंह को ठहराया है. 


गौरतलब है कि मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए बवाल में कई राउंड गोलियां चली थी और उस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई थी. मौत के बाद लोगों के गुस्से ने काफी आक्रामक रूप ले लिया था. हालांकि चुनाव आयोग द्वारा एसपी लिपि सिंह और डीएम राजेश मीणा को हटाने के आदेश देने के बाद माहौल कुछ शांतिपूर्ण हुआ और तुरंत वहां नए एसपी और डीएम को बागडोर थमाई गई. इतना ही नहीं चुनाव आयोग ने मामले की तह तक जाने के लिए जांच टीम का भी गठन किया जो मामले की जांच में जुटी हुई है. 

टैग्स