ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Munger Crime News: पति का दोस्तों के साथ बाहर घूमना पत्नी को नही था पसंद, नाराज महिला ने उठा लिया खौफनाक कदम

MUNGER: मुंगेर में पति से नाराज पत्नी ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। महिला को यह पसंद नहीं था कि उसका पति दोस्तों के साथ बाहर घूमे। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच व

Munger Crime News: पति का दोस्तों के साथ बाहर घूमना पत्नी को नही था पसंद, नाराज महिला ने उठा लिया खौफनाक कदम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में पति से नाराज पत्नी ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। महिला को यह पसंद नहीं था कि उसका पति दोस्तों के साथ बाहर घूमे। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। पति दोस्तों के सात बाहर गया था, इसी बीच महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना हरपुर थाना क्षेत्र के गनैली गांव की है।


मृतका की पहचान गनैली गांव निवासी सिंटू कुमार की 22 वर्षीय पत्नी कोमल देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सिंटू के शादी इसी साल 12 जनवरी 2024 को हरपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव की रहने वाली कोमल देवी से हुआ था। मृतका के पति सिंटू ने बताया शादी के कुछ दिन बाद वह कमाने के लिय दिल्ली चला गया था और दो माह पहले ही वह घर आया था।


कोमल को यह पसंद नहीं था कि सिंटू घर से बाहर निकले या अपने दोस्तों के साथ घूमने भी जाए। जिसको लेकर कई बार दोनों के बीच बहस भी हुई थी। शनिवार की सुबह सिंटू पत्नी को बिना बताए अपने दोस्त के साथ बगल में अपने खेत पे गया था। जब वह वापस आया तो उसकी पत्नी इस बात से काफी नाराज दिखी और इस बात को लेकर दोनो के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद कोमल ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।


थोड़ी देर के बाद जब सिंटू ने कमरे का दरवाजा खोलवाने की कोशिश की लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब उसने खिड़की से झांक कर देखा तो कोमल पंखे से लटकी हुई थी। जिसके बाद उसने पुलिस और कोमल के मायके वालों को इस बात की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया।