ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Munger Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, केस उठाने के लिए युवक को रॉड से बुरी तरह पीटा

MUNGER: मुंगेर में अपराधियों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी लोगों को आए दिन अपना निशाना बना रहे हैं। बदमाशों ने केस उठाने के लेकर एक शख्स को इतनी बुरी तरह स

Munger Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, केस उठाने के लिए युवक को रॉड से बुरी तरह पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में अपराधियों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी लोगों को आए दिन अपना निशाना बना रहे हैं। बदमाशों ने केस उठाने के लेकर एक शख्स को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। 


दरअसल, धरहरा थानान्तर्गत माताडीह गांव में मारपीट और एससीएसटी केस के पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपियों ने केस उठाने की बात कहते हुए माताडीह निवासी 36 वर्षीय प्रेम कुमार रंजीत की लाठी और रॉड से बुरी तरह पिटाई कर दी। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


घायल ने बताया कि पड़ोस के ही दुर्गा प्रसाद साह, उसका भाई मुकेश कुमार, पुत्र अनुराग, अंकित, राजीव सहित अन्य ने पिटाई कर दी जब वह घर के बाहर टहलने निकला था। बताया कि 22 जुलाई को पड़ोसी रेल कर्मी दुर्गा प्रसाद साह से पारिवारिक विवाद में झगड़ा व मारपीट हुआ था। इस संबंध में धरहरा व एससीएसटी थाना में उसकी चाची सुनीता देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराया था। तब से सभी आरोपी फरार हैं।


गुरूवार की रात जब वह घर के बाहर टहल रहा था, तभी सभी आरोपी अचानक पहुंचे और लाठी और रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में धरहरा थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। सभी आरोपी घर से फरार हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।