ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियारों का जखीरा बरामद

MUNGER: पटना एसटीएफ की मदद से मुंगेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गंगटा थाना क्षेत्र के बसबिट्टी मेंं संयुक्त छापेमारी की गयी। इस कार्रवाई के दौरान मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियारों का जखीरा बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: पटना एसटीएफ की मदद से मुंगेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गंगटा थाना क्षेत्र के बसबिट्टी मेंं संयुक्त छापेमारी की गयी। इस कार्रवाई के दौरान मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया जा सका। इस दौरान 7 पिस्टल, 2 बेसमशीन, 10 पिस्टल, 8 मैगजीन, 19 पिस्टल बैरल स्प्रिंग सहित हथियार बनाने के उपकरण बरामद किया गया। 


गौरतलब है कि गुरुवार को STF ने संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गंगटा मुख्य मार्ग स्थित हॉस्पिटल चौक के पास से भागलपुर निवासी साधना देवी, ओम प्रकाश भगत और बलवीर मंडल को गिरफ्तार किया था। 13 पिस्टल, 13 मैगज़ीन और 100 राउंड गोली के साथ तीनों को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद गिरफ्तार तस्करों से जब STF ने पूछताछ की।


 जिसके आधार पर  STF ने गंगटा थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी चंदन भगत के घर पर छापेमारी की। इस छापेमारी में चंदन भगत के पास से 1 पिस्टल, 6 राउंड 7.65 की गोली, 2 राउंड 9mm की गोली बरामद की गयी। गिरफ्तार चंदन भगत की निशानदेही के बाद आज मिनीं गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। जानकारी के अनुसार STF ने गिरफ्तार चंदन भगत से पूछताछ की और उसी की निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है ।

रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता