ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

मनु महाराज के खौफ से कांपे अपराधी, धर दबोचा जाली नोट और हथियार के तस्करों को

MUNGER: मुंगेर के डीआईजी मनु महाराज ने गांधी गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को जाली नोट और हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। मनु महाराज ने बताया कि लंबे समय से गां

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर के डीआईजी मनु महाराज ने गांधी गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को जाली नोट और हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। मनु महाराज ने बताया कि लंबे समय से गांधी गैंग के ऊपर नजर रखी जा रही थी। इस अंतरराज्यीय  गिरोह का मुख्य काम जाली नोटों का धंधा करना आम की सप्लाई करना सुपारी लेकर हत्या करना और नोट डबलिंग के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करना है। पकड़े गए गिरोह का लिंक अंतरराज्यीय आर्म्स सप्लायर मनोज के साथ है जो पटना का रहने वाला है।

डीआईजी ने कहा 20 दिसंबर को जमुई के सिलचर में हुए गोलीकांड में शामिल अपराधकर्मियों के मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की सूचना मिली थी।  इसी सूचना के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की गई जिसमें मनोज कुमार, राजेश कुमार उर्फ छोटू, शंभू कुमार उर्फ नवीन सिंह और मोहम्मद शाहनवाज उर्फ गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया गया।

मनु महाराज ने बताया जमुई में हुई गोलीबारी के दौरान आर्म्स डीलर मनोज ने अपराधियों को हथियार मुहैया कराया था।गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 पिस्टल, 16 कारतूस, 9 मोबाइल, 1 लाख से अधिक जाली नोट, 56,600 रुपया नकद बरामद किया गया है।डीआईजी ने बताया गिरफ्तार आर्म्स तस्कर मनोज से पूछताछ में दूसरे आर्म्स तस्कर मो.मजबूर के बारे में जानकारी मिली। मनोज की निशानदेही पर जमुई ज़िला के गोपी को गिरफ्तार किया गया है । वहीं अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है 



टैग्स
रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता