ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मध्य प्रदेश में करनी थी किसी की हत्या, हथियार खरीदने पहुंच गया मुंगेर, फिर क्या हुआ जानिए?

MUNGER: किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिस व्यक्ति से विवाद था उसकी हत्या करने की योजना बनाई गई। फिर मध्य प्रदेश से दो लोग हथियार खरीदने के लिए मुंगेर पहुंच गये। मुंगेर में आर्म

मध्य प्रदेश में करनी थी किसी की हत्या, हथियार खरीदने पहुंच गया मुंगेर, फिर क्या हुआ जानिए?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिस व्यक्ति से विवाद था उसकी हत्या करने की योजना बनाई गई। फिर मध्य प्रदेश से दो लोग हथियार खरीदने के लिए मुंगेर पहुंच गये। मुंगेर में आर्म्स सप्लायर से बातचीत कर रखी थी। पैसा लेकर मध्य प्रदेश से हथियार खरीदने जैसे ही दो लोग मुंगेर पहुंचे इस बात की भनक पुलिस को लग गयी। फिर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। वही आर्म्स सप्लायर के दो मास्टर माइंड को भी मौके से गिरफ्तार किया। इनके पास से दो देसी कट्टा, एक पिस्टल और 50 हजार कैश बरामद किया गया है। 


मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण और उसकी तस्करी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुंगेर पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के बाटा चौक के पास से चार लोगों को दो देसी कट्टा, एक पिस्टल और 50 हजार कैश के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने पत्रकारों को बताया कि सूचना मिली थी शहर के बाटा चौक के समीप हथियारों की खरीद-फरोख्त करने के लिए कुछ हथियार तस्कर जमा हुए हैं। कोतवाली थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। 


पुलिस ने देखा कि चार लोग एक जगह खड़ा होकर बातचीत कर रहे हैं। संदेह होने पर पुलिस ने चारों की तलाशी ली तो 50 हजार रूपया बरामद किया गया। जब वहां खड़ी मोटर साइकिल के सीट को खुलवाया गया तो सीट के नीचे कपड़े में लपेटा हुआ एक देसी पिस्टल और दो देसी कट्टा बरामद किया। पुलिस ने हथियार खरीदने मध्यप्रदेश से आए कंदेली निवासी दीपक कुमार और बमहेरी निवासी अजय कुमार को दबोचा। वही हथियार पहुंचाने आए मुंगेर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मो. वली आजम और पूरबसराय निवासी मो. नौसाद को गिरफ्तार कर लिया। 


वली आजम अवैध हथियारों का मुख्य डीलर है. जिस पर 10 से अधिक मुकदमा दर्ज है। मिनी गन फैक्ट्री के उद्भेदन के मामले में वह फरार चल रहा था। एसपी ने बताया मध्य प्रदेश के निर्शिहपुर में पट्टेदारी को लेकर दीपक और अजय का किसी से विवाद चल रहा है। जिससे विवाद चल रहा है उसी की हत्या करने के लिए वह मुंगेर हथियार खरीदने आया था। यहां से हथियार मध्यप्रदेश में ले जाकर वे लोग वहां किसी की हत्या करने वाले थे। मध्य प्रदेश की पुलिस को इन लोगों की मंशा की जानकारी दे दी गयी है। वही दोनों के आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी मांगी गयी है।