ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

ललन सिंह से संसदीय क्षेत्र में मनचलों का बोलबाला, छात्राएं परेशान लेकिन नहीं हो रहा एक्शन

MUNGER : बिहार में एनडीए की सरकार है और जनता दल यूनाइटेड अन्य घटक दलों के साथ सरकार का नेतृत्व कर रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में सुशासन का दावा करते हैं, लेकिन इसके बावज

ललन सिंह से संसदीय क्षेत्र में मनचलों का बोलबाला, छात्राएं परेशान लेकिन नहीं हो रहा एक्शन
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : बिहार में एनडीए की सरकार है और जनता दल यूनाइटेड अन्य घटक दलों के साथ सरकार का नेतृत्व कर रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में सुशासन का दावा करते हैं, लेकिन इसके बावजूद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के संसदीय क्षेत्र में मनचलों का बोलबाला है. मामला ललन सिंह के संसदीय क्षेत्र मुंगेर से जुड़ा हुआ है. यहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं मनचलों से परेशान हैं. छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल में रहने के बावजूद मनचले उन्हें परेशान करते हैं. उनकी तस्वीर उतारी जाती है और मना करने पर उनके साथ गलत करने की धमकी भी दी जाती है.


बताया जा रहा है कि बरसंडा गांव की 11th की एक स्टूडेंट को जब मनचलों ने अश्लील गालियां बकी तो उसने युवक की फोटो खिंच ली. फोटो लेने के बाद युवक उसे धमकी देने लगा. हद तो तब हो गई जब युवक कपड़ा खोल कर भद्दा इशारा करने लगा। छात्रा ने बताया कि 5-6 की संख्या में यहां बदमाशों का जमावड़ा लगा रहता है. वहां होस्टल में रहने वाली लड़कियों को लगातार परेशान किया जा रहा है.



मामले को लेकर हॉस्टल की महिला गार्ड पिंकी देवी ने कहा कि ऐसे शातिर लोग सुबह से शाम तक यहां मंडराते रहते हैं. लड़कियों को देखकर सीटियां बजाते हैं. अश्लील इशारे करते हैं. विरोध करने पर वे गाली गलौज करने लग जाते हैं. 

टैग्स