ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

कुख्यात नक्सली मिठ्ठू कोड़ा गिरफ्तार, नक्सली बैनर-पोस्टर समेत कई सामानों के साथ मुंगेर पुलिस ने दबोचा

MUNGER: नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए संयुक्त अभियान में कॉम्बिंग टीम को मिली बड़ी सफलता मिली है। नक्सली जानकी कोड़ा उर्फ मिठ्ठू कोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी निशानदेही पर कॉ

कुख्यात नक्सली मिठ्ठू कोड़ा गिरफ्तार, नक्सली बैनर-पोस्टर समेत कई सामानों के साथ मुंगेर पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए संयुक्त अभियान में कॉम्बिंग टीम को मिली बड़ी सफलता मिली है। नक्सली जानकी कोड़ा उर्फ मिठ्ठू कोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी निशानदेही पर कॉम्बिंग टीम ने भारी मात्रा में नक्सली साहित्य पोस्टर,बैनर,झंडा सहित कई सामान बरामद किया गया है। नक्सली जानकी कोड़ा उर्फ मिठ्ठू कोड़ा प्रवेज दा और सुरेश कोड़ा के गिरोह का सक्रिय सदस्य है।


मुंगेर में धरहरा स्थित बांझीटांड बरमसिया के जंगलों में नक्सलियों के विरुद्ध चलाये गए संयुक्त अभियान के दौरान छापेमारी कर जानकी कोड़ा उर्फ मिट्ठु कोड़ा को गिरफ्तार किया है जिसकी निशानदेही पर कॉम्बिंग टीम ने नक्सलियों द्वारा जंगल मे छूपाए गए नक्सल साहित्य,वर्दी,नक्सल बैनर,झंडे,पोस्टर,रोजमर्रा में उपयोग किए जाने वाले समान,दवाइयां,अंडर गारमेंट्स आदि बरामद किया है। 


कॉम्बिंग टीम के हत्थे चढ़े नक्सली जानकी कोड़ा उर्फ मिट्ठु कोड़ा ने प्रवेज दा और सुरेश कोड़ा के गिरोह के सक्रिय सादस्य होने की बात स्वीकारी है। धरहरा थाना परिसर में ASP अभियान कुणाल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को इस बात की जानकारी दी।