ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कृषि विभाग के फार्म हाउस में बने तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद, इसे देखकर पुलिस भी रह गयी हैरान

MUNGER: बिहार में पूर्ण शराबंदी लागू है। इसे और कड़ाई से लागू करने का निर्देश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को दिया था। जिसके बाद लगातार छापेमारी की जा रही है। घर हो य

कृषि विभाग के फार्म हाउस में बने तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद, इसे देखकर पुलिस भी रह गयी हैरान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: बिहार में पूर्ण शराबंदी लागू है। इसे और कड़ाई से लागू करने का निर्देश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को दिया था। जिसके बाद लगातार छापेमारी की जा रही है। घर हो या होटल या फिर मैरेज हॉल सभी जगहों पर छापेमारी की गयी। शराबबंद को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मुंगेर के तारापुर कृषि फार्म हाउस में भी छापेमारी की गयी जहां बनाए गये तहखाने से शराब की बड़ी खेप बरामद की गयी। इस तहखाने को देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी। 


इस दौरान जैसे ही पुलिस की टीम फार्म हाउस के तहखाने तक पहुंची। वहां रखी शराब की खेप को देख टीम की हैरान रह गयी। एक नहीं कई ब्रांड की विदेशी शराब का स्टाक कृषि विभाग के इस फार्म हाउस में रखा मिला। ऐसी जानकारी मिली कि कृषि विभाग के फार्म हाउस में एक नहीं दो तहखाने थे, जिसमे सस्ते और ऊंचे दामों की विदेशी शराब को अलग-अलग करके रखा गया था।



 तहखाना जमीन खोदकर बनाया गया था। तहखाने में उतरने के लिए बकायदा हैंडल लगाया गया था। इन तहखानों को देखने से ऐसा प्रतीत होता था कि यह कोई गटर है लेकिन जब इसे खोला गया तब बड़ी संख्या में शराब की बोतले बरामद की गयी। जो शराबबंदी पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं। फिलहाल शराब की इस खेप को जब्त किया गया है। बरामद शराब को ट्रैक्टर पर लाद कर पुलिस थाने लाई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।