ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

‘हम नहीं सुधरेंगे’ की तर्ज पर बिहार में काम कर रहे शराब के अवैध धंधेबाज, एक साथ कई भट्ठियां ध्वस्त

MUNGER: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद ना तो शराब पीने वाले संभल रहे हैं और ना ही शराब बनाने और बेचने वाले ही अपनी हरकतों से बाज रहे है। आए दिन ये लोग पुलिस के हत

‘हम नहीं सुधरेंगे’ की तर्ज पर बिहार में काम कर रहे शराब के अवैध धंधेबाज, एक साथ कई भट्ठियां ध्वस्त
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद ना तो शराब पीने वाले संभल रहे हैं और ना ही शराब बनाने और बेचने वाले ही अपनी हरकतों से बाज रहे है। आए दिन ये लोग पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं जेल जा रहे हैं लेकिन फिर जेल से बाहर निकल कर शराब के धंधे में लग जा रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर जिले का है जहां पुलिस ने देसी शराब बनाने वाली कई भट्ठियों को ध्वस्त किया है।


मुंगेर पुलिस ने दियारा इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी शराब को बरामद किया है। वही शराब बनाने वाले सामान को भी जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने अवैध शराब के धंधे से जुड़े एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है। मुंगेर में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिताचारण दियारा इलाके में पुलिस ने ASP परिचय कुमार के निर्देश पर छापेमारी कर एक साथ 3 अवैध देसी शराब बनाने वाली भट्टियों को ध्वस्त किया है। 


यहां से करीब 300 लीटर अवैध देसी शराब, शराब बनाने के ढेर सारे सामान, 3 गैस सिलेंडर, 3 देकची, 2 लोहे का ड्रम और विभिन्न साइज का प्लास्टिक जार बरामद किया है। इस दौरान एक धंधेबाज सिताचारण निवासी गोनक सिंह को गिरफ्तार किया है। इस छापेमारी दल में इंस्पेक्टर दलजीत झा, ALT प्रभारी राजकिशोर यादव,PSI बंटी कुमारी के साथ महिला पुलिस और पुलिस के जवान शामिल थे। मुंगेर ASP परिचय कुमार ने इस बात की जानकारी दी है।