ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

घर से बुलाकर युवक की गला दबाकर हत्या, आम के बगीचे में फेंका शव

MUNGER: बिहार के मुंगेर जिले में 22 साल के युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद शव को बगीचे में फेंका गया। युवक बीती रात से ही गायब था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्

घर से बुलाकर युवक की गला दबाकर हत्या, आम के बगीचे में फेंका शव
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: बिहार के मुंगेर जिले में 22 साल के युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद शव को बगीचे में फेंका गया। युवक बीती रात से ही गायब था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।


घटना मुंगेर जिला अंतर्गत गंगटा थाना क्षेत्र के जमघट गांव का है। जहां गांव के पास आम के बगीचे में ताड़ के पेड़ के नीचे से एक 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। युवक के गले और शरीर पर जख्म का निशान पाया गया है। मृतक की पहचान गां के ही अशोक शर्मा के छोटे पुत्र किशन कुमार शर्मा के रूप में हुई है। जो ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था। 


शव मिलने की खबर ग्रामीणों ने मृतक के परिजन और गंगटा थाने की पुलिस को दी। जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। परिजनों ने बताया कि घर का छोटा बेटा था। मृतक के पिता और बड़े भाई बाहर कमाते हैं।  


मृतक अपनी मां के साथ यहां रहता था और कल रात घर के बगल में बर्थडे पार्टी से वापस आ सो गया था और देर रात किसी का फोन आया और वह घर से निकल गया। तब से वह घर वापस नहीं लौटा और आज पता चला कि उसकी लाश आम के बगीचे में पड़ी हुई है। मृतक का मोबाइल भी उसके पास नही था। वहीं इस मामले में खड़गपुर डीएसपी चंदन कुमार ने बताया की  प्रथमदृष्टया गला दबा के हत्या किये जाने का मामला प्रतीत होता है। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। उन्होने कहा कि इस मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा और जो भी दोषी होंगे उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।घर से बुलाकर युवक की गला दबाकर हत्या, आम के बगीचे में फेंका शव

घर से बुलाकर युवक की गला दबाकर हत्या, आम के बगीचे में फेंका शव घर से बुलाकर युवक की गला दबाकर हत्या, आम के बगीचे में फेंका शव घर से बुलाकर युवक की गला दबाकर हत्या, आम के बगीचे में फेंका शव घर से बुलाकर युवक की गला दबाकर हत्या, आम के बगीचे में फेंका शव घर से बुलाकर युवक की गला दबाकर हत्या, आम के बगीचे में फेंका शव