ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

एक साथ 5 मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, पुलिस ने तीन बदमाशों को किया अरेस्ट

MUNGER : मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान नक्सल प्रभावित इलाके राम गिरिया पहाड़ी पर चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया. पुलिस अधीक्षक क

एक साथ 5 मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, पुलिस ने तीन बदमाशों को किया अरेस्ट
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान नक्सल प्रभावित इलाके राम गिरिया पहाड़ी पर चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया. पुलिस अधीक्षक के द्वारा बनाई गई टीम ने पांच मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है तथा 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो हथियार बनाने के काम में संलिप्त थे. 


मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि शामपुर ओपी अंतर्गत रामगिरिया पहाड़ी पर अवैध हथियार बनाए जाने की सूचना मिली थी. पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला आसूचना इकाई की टीम को लगाया गया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला आसूचना इकाई की टीम ने पहले रेकी की तथा सूचना का सत्यापन किया. इसके बाद हवेली खड़गपुर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में जिला आसूचना इकाई द्वारा खड़कपुर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह और शामपुर ओपी अध्यक्ष पप्पन कुमार के साथ मिलकर छापामारी की गई. 


छापामारी के दौरान पांच मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया. पुलिस ने अवैध हथियार बनाने के आरोप में अशोक बिंद, बजरंगी कुमार और मोहम्मद औरंगजेब को गिरफ्तार किया. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 7.65 एमएमए बोर की 2 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, एक देशी कट्टा, छह गोलियां, पांच बेस मशीन, एक ड्रिल मशीन सहित हथियार बनाने के काम में इस्तेमाल आने वाले अन्य सामानों को बरामद किया. 

एक साथ 5 मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, पुलिस ने तीन बदमाशों को किया अरेस्ट

हथियार बनाने के गैंग में कई अन्य अपराध कर्मी भी शामिल हैं जिनकी तलाश में पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है. पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि अवैध हथियार के खिलाफ मुंगेर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा इसी कड़ी में यह कार्रवाई हुई है. गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता