ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

DIG मनु महाराज को मिली ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर, तुरंत पुलिस को भेजा 'ऑन द स्पॉट' तो टल गयी बड़ी वारदात

MUNGER: मुंगेर में पुलिस की सक्रियता ने बड़ी घटना को अंजाम तक पहुंचने से बचा लिया। डीआईजी मनु महाराज को गोलीबारी की सूचना मिली तो उन्होनें तुरंत पुलिस को ऑन द स्पॉट भेजा । डीआईजी क

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में पुलिस की सक्रियता ने बड़ी घटना को अंजाम तक पहुंचने से बचा लिया। डीआईजी मनु महाराज को गोलीबारी की सूचना मिली तो उन्होनें तुरंत पुलिस को ऑन द स्पॉट भेजा । डीआईजी का आदेश पाकर एक्टिव हुई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो बड़ी वारदात टल गया। पुलिस के पहुंचते ही अपराधी मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। 


कासिम बाजार थाना क्षेत्र इलाके के संदलपुर में दो पक्षों के बीच जमकर हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत मच गई । जिसके बाद इसकी सूचना मिलते ही डीआईजी मनु महाराज के आदेश के बाद पहुंची पुलिस टीम ने नियंत्रित किया।  डीआईजी मनु महाराज ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि संदलपुर के पांच नंबर गुमटी के पास जमीन विवाद को लेकर दो अपराधी पक्ष आमने-सामने तने हुए हैं और गोलियां चल रही हैं । सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस की टीम वहां पर भेजी । पुलिस की टीम ने जाकर मामले पर काबू पाया।


डीआईजी मनु महाराज ने बताया कि जमीन पर कब्जा करने को लेकर अपराधी ग्रुप में प्रिंस सिंह और दूसरा अपराधी ग्रुप  अजय यादव, मनोज यादव, साकेत यादव, कैलाश यादव और राजीव यादव के बीच फायरिंग हो रही थी । उस जमीन पर कब्जा करने के लिए बहुत दिनों से अपराधी ग्रुप नजर बनाए हुआ था।  आज सूचना मिलने के बाद जब पुलिस ने पहुंच कर कार्यवाही की तो एक बड़ी घटना घटित होने से बच गई । वहीं गोली चलाने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता