ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिजली चोरी की शिकायत पर छापेमारी करने पहुंची टीम पर हमला, बिजली कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, स्कॉर्पियो को किया क्षतिग्रस्त

MUNGER: बिजली चोरी को रोकने के लिए छापेमारी करने गयी विद्युत विभाग की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। बिजली कर्मियों के साथ मारपीट की और दौड़ा-दौड़ा कर पीटा इतना ही नहीं बिजली कर्मिय

बिजली चोरी की शिकायत पर छापेमारी करने पहुंची टीम पर हमला, बिजली कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, स्कॉर्पियो को किया क्षतिग्रस्त
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: बिजली चोरी को रोकने के लिए छापेमारी करने गयी विद्युत विभाग की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। बिजली कर्मियों के साथ मारपीट की और दौड़ा-दौड़ा कर पीटा इतना ही नहीं बिजली कर्मियों को बंधक बनाने की कोशिश की। किसी तरह वहां से भागकर बिजली विभाग के कर्मियों ने अपनी जान बचायी। 


इस दौरान लोगों ने स्कॉर्पियो गाड़ी पर ईंट पत्थरों से हमला बोल दिया जिससे स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली विभाग के कर्मचारियों को भीड़ द्वारा  खदेड़े जाने और जान बचाकर भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। घटना मुंगेर जिला में खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन दरियापुर गांव का है जहां बिजली चोरी की सूचना पर कार्रवाई करने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर राम किशोर और अन्य कर्मचारी पहुंचे थे। 


बिजली कर्मियों को देखते ही लोग भड़क गये और पहले तो बिजली कर्मियों के साथ दुर्व्यहार किया जिसके बाद पिटाई करने लगे। बताया जाता है कि बिजली विभाग की टीम ने 4 घरों मे जांच की और जब पांचवे घर में जांच करने गई तो घर के मालिक सुरेंद्र पासवान के घरवालों ने इसका विरोध किया और बिजली कर्मियों के साथ मारपीट करने लगे। 


यही नहीं बिजली विभाग के कर्मियों को बंधक बनाने की कोशिश भी की गयी। लोगों की मंशा को बिजली कर्मियों ने भाप लिया फिर बिजली कर्मी वहां से जान बचाकर स्कॉर्पियो से भागने लगे। तभी भीड़ ने स्कॉर्पियों पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। जिसके कारण स्कॉर्पियो का शीशा टूट गया और गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 


जेई ने इसकी लिखित शिकायत थाने में दर्ज करायी है। बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने को लेकर दो नामजद और 3 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


टैग्स