ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : युवती ने झील में लगा दी मौत की छलांग : सुसाइड की वजह तलाश रही है पुलिस

MUNGER : खबर मुंगेर से आ रही है, जहां एक युवती ने देखते ही देखते झील में छलांग लगा दी। गहरे पानी में चले जाने के कारण उसकी डूबने से मौत हो गई। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सक

बिहार : युवती ने झील में लगा दी मौत की छलांग : सुसाइड की वजह तलाश रही है पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER : खबर मुंगेर से आ रही है, जहां एक युवती ने देखते ही देखते झील में छलांग लगा दी। गहरे पानी में चले जाने के कारण उसकी डूबने से मौत हो गई। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने झील से युवती का शव बरामद कर लिया है और उसकी आत्महत्या की वजह तलाश रही है।


जानकारी के मुताबिक, मुंगेर के हवेली खड़गपुर थानाक्षेत्र के खड़गपुर झील स्थित इंटेक वेल से कूदकर एक युवती ने अपनी जान दे दी है। जैसे ही युवती के आत्महत्या की खबर आसपास के लोग और झील में पर्यटन को लेकर किए जा रहे कार्य में लगे मजदूरों को मिली, लोगों ने युवती को झील से बाहर निकाला हालांकि तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। 


युवती की आत्महत्या की खबर मिलते ही आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। आत्महत्या के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल सका है और न ही युवती कि पहचान हो पाई है। युवती के हाथ में रीता का टैटू बना हुआ है। पुलिस ने खड़गपुर झील पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और छानबीन में जुट गई है।