ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बिहार: नदी से संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

MUNGER: मुंगेर में रविवार की रात सकरी डंगरी नदी में एक 20 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके सनसनी फैल गई। युवक की हत्या कर शव को नदी में फेंकने की आशंका जताई जा रही है।

बिहार: नदी से संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में रविवार की रात सकरी डंगरी नदी में एक 20 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके सनसनी फैल गई। युवक की हत्या कर शव को नदी में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। घटना हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के राजारानी तालाब और बरुई गांव के बीच की है।


शव मिलने की बात पूरे इलाके में जंलग में लगी आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष विकास कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया।


पुलिस को घटनास्थल पर खून का धब्बे मिले हैं। इसके साथ ही साथ मौके से युवक का मोबाइल और चप्पल भी पुलिस ने बरामद किया है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवक आसपास का ही रहने वाला था और बदमाशों ने उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस युवक की शिनाख्त और मौत के कारणों को तलाश रही है।