ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार: शराब बेचने को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, फ़िल्मी स्टाइल में चली गोलियां

MUNGER: बिहार के मुंगेर में जमकर फायरिंग हुई है। गोलीबारी की ये घटना चर्चा में इसलिए है क्योंकि यहां फ़िल्मी स्टाइल में गोलियां चलाई गई है। यहां शराब बेचने को लेकर दो पक्ष के लोग आप

बिहार: शराब बेचने को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, फ़िल्मी स्टाइल में चली गोलियां
First Bihar
2 मिनट

MUNGER: बिहार के मुंगेर में जमकर फायरिंग हुई है। गोलीबारी की ये घटना चर्चा में इसलिए है क्योंकि यहां फ़िल्मी स्टाइल में गोलियां चलाई गई है। यहां शराब बेचने को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भीड़ गए और 20 मिनट तक एक दूसरे पर फायरिंग करते रहे। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर बिंद टोली की है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। 




इस घटना को लेकर मुंगेर एसपी जुगनाथरेड्डी जलारेड्डी ने कहा कि हमनें जब वीडियो देखा तो तुरंत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया। इसके बाद चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें 13 लोगों को नामजद किया गया है।




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ टीकारामपुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शराब का कारोबार होता है। शराब बेचने को लेकर वहां के कारोबारियों में लगातार नोक झोंक होती है। शनिवार की शाम मोहली पंचायत के टीकाराम बिंद टोली में दो शख्स भीड़ गए। धीरे-धीरे ये विवाद गोलीबारी में तब्दील हो गया। मुफस्सिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रविकांत प्रसाद ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेने की बात कही है। 

टैग्स