ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार पुलिस और STF का ज्वाइंट ऑपरेशन: जंगल में चलाए जा रहे मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

MUNGER: मुंगेर में STF ने मंदारे पहाड़ी के जंगलों में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफास किया है। छापेमारी के दौरान एसटीएफ और जिला पुलिस की टीम ने जंगल से भारी मात्रा में निर

बिहार पुलिस और STF का ज्वाइंट ऑपरेशन: जंगल में चलाए जा रहे मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में STF ने मंदारे पहाड़ी के जंगलों में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफास किया है। छापेमारी के दौरान एसटीएफ और जिला पुलिस की टीम ने जंगल से भारी मात्रा में निर्मित और अर्द्ध निर्मित हथियारों के साथ अवैध हथियार बनाने का औजार बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक हथियार निर्माता को भी गिरफ्तार किया है।


दरअसल, शामपुर ओपी क्षेत्र के मंदारे पहाड़ी के जंगलों में एसटीएफ एवं जिला पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान वहां संचालित एक मिनी गन फैक्टरी का उद‍्भेदन किया गया। वहीं एक कारोबारी मो. जाहिद को गिरफ्तार किया गया जबकि चार-पांच हथियार कारोबारी पुलिस को चकमा देकर जंगल में भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके पर से 5 निर्मित पिस्टल, 2 अर्धनिर्मित पिस्टल एवं भारी संख्या में हथियार बनाने के उपकरण पुलिस ने जब्त किया है।


मुंगेर एसपी जगुनाथरेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि एएसपी अभियान कुणाल कुमार एवं एसटीएफ डीएसपी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में शामपुर ओपी क्षेत्र के मंदारे पहाड़ी जंगल में शुक्रवार की रात संयुक्त शैडो ऑपरेशन (सी-लेवल ऑप्स) चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने पहाड़ पर संचालित मिनी गन फैक्टरी का उद‍्भेदन किया। जहां से हथियार निर्माण कर रहे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मो. कासो के पुत्र मो. जाहिद को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया जबकि कुछ लोग भाग निकले।


पुलिस ने मौके पर से 5 देशी पिस्टल, 2 अर्धनिर्मित देशी पिस्टल, 1 जिंदा कारतूस, 7 नर्मित व 7 अर्धनिर्मित मैगजीन, 5 बेश मशीन, स्ट्रेंड ड्रील मशीन, मैगजीन स्प्रिंग, स्लाइडिंग स्प्रिंग सहित भारी संख्या में हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया है। इस मामले में फरार हथियार कारोबारी की पहचान कर ली गयी है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।