ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: मुखिया प्रत्याशी की जान लेने की कोशिश, बदमाशों ने जबरन पिलाया जहर

MUNGER: मुंगेर में एक मुखिया प्रत्याशी की जान लेने की कोशिश की गई है। दो बदमाश मुखिया प्रत्याशी को झांसा देकर घर से बुलाकर ले गए और उसे जबरन जहर पिला दिया और मौके से फरार हो गए। जि

बिहार: मुखिया प्रत्याशी की जान लेने की कोशिश, बदमाशों ने जबरन पिलाया जहर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में एक मुखिया प्रत्याशी की जान लेने की कोशिश की गई है। दो बदमाश मुखिया प्रत्याशी को झांसा देकर घर से बुलाकर ले गए और उसे जबरन जहर पिला दिया और मौके से फरार हो गए। जिसके बाद मुखिया प्रत्याशी की हालत बिगड़ने लगी। आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


दरअसल, जालेश्वर कोड़ा धरहरा प्रखंड के अजीमगंज पंचायत से मुखिया प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। शनिवार की सुबह दो नकाबपोश जालेश्वर कोड़ा के घर पहुंचे और बहाने से उसे बुलाकर अपने साथ ले गए। काफी समय बीत जाने के बाद जब जलेश्वर वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों को शक हुआ और उनकी खोजबीन शुरू की गई।


इसी दौरान जालेश्वर कोड़ा जंगल में बेहोशी के हालत में मिले। आनन-फानन में उन्हें धरहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। आशंका जताई है कि जो दो लोग मुखिया प्रत्याशी को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे, वे नक्सली हो सकते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।