ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े दो आर्म्स स्मगलर, जंगल के बीच चला रहे थे तीन मिनी गन फैक्ट्री

MUNGER: मुंगेर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पहाड़ी और जंगल के बीच संचालित किए जा रहे तीन मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा म

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े दो आर्म्स स्मगलर, जंगल के बीच चला रहे थे तीन मिनी गन फैक्ट्री
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पहाड़ी और जंगल के बीच संचालित किए जा रहे तीन मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार को बरामद किया है। पुलिस ने टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित डंगरा के पहाड़ी जंगल में यह कार्रवाई की है।


मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि सूचना मिली थी कि टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के डंगरा के समीप पहाड़ी जंगल में बड़े पैमाने पर हथियार का निर्माण किया जा रहा है। खड़गपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने जंगल में छापेमारी की। पुलिस ने इस दौरान तीन मिनीगन फैक्टरी का उद‍्भेदन किया।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन देसी कट्टा, तीन बेस मशीन, 13 बैरल, एक गोली, एक मिस फायर गोली, 3 खोखा, एक ड्रील मशीन, एक मैगजीन, तीन हथियार का बॉडी समेत भारी मात्रा में हथियार बनाने का उपकरण को बरामद किया है। पुलिस ने मौके पर से दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है जबकि जंगल और पहाड़ का फायदा उठाकर दो तस्कर फरार हो गए हैं।


पूछताछ में गिरफ्तार संटू और पवन ने फरार हुए दोनों आरोपियों की जानकारी पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस टीम दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दोनों पहले भी जेल जा चुके है और चार माह पहले ही जेल से बाहर निकले थे। संटू अपने ससुराल डंगरा में असामाजिक तत्वों को लेकर हथियार का निर्माण करावा रहा था।