ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

बिहार में शराबी पति की करतूत से परेशान पत्नी 3 बच्चों को छोड़कर भागी, 3 दिन बाद घर के पास कुएं से मिली लाश

MUNGER: शराबी पति की करतूत से परेशान एक महिला तीन दिन पहले घर छोड़कर चली गयी थी। पति की मारपीट से तंग आकर तीन बच्चों को घर पर छोड़कर वो कही चली। लेकिन तीन दिन के बाद उसकी लाश

बिहार में शराबी पति की करतूत से परेशान पत्नी 3 बच्चों को छोड़कर भागी, 3 दिन बाद घर के पास कुएं से मिली लाश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: शराबी पति की करतूत से परेशान एक महिला तीन दिन पहले घर छोड़कर चली गयी थी। पति की मारपीट से तंग आकर तीन बच्चों को घर पर छोड़कर वो कही चली। लेकिन तीन दिन के बाद उसकी लाश घर के बाहर कुएं से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृतका के परिजनों ने बताया कि उसका पति शराबी है जो अक्सर पत्नी की पिटाई किया करता था। पति के रवैय्ये से तंग आकर वह घर छोड़कर कही चली गयी थी। लेकिन आज उसकी लाश घर के पास कुएं से मिला है। इस घटना से मृतका के मायके वाले काफी सदमें में हैं वही मां की शव को देख बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना सफियाबाद थाना क्षेत्र के हलमपुर गांव का है जहां पति की पिटाई से तंग आकर अपने तीन बच्चो को छोड़कर तीन दिन पहले महिला कही चली गयी थी। मायके वालों को जब पता चला तो वो उसकी तलाश में जुट गये लेकिन तीन दिन के बाद उसकी लाश घर के बाहर कुएं से मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया।


बताया जाता है कि 25 वर्षीया मृतका सपना देवी बेगूसराय की रहने वाली थी। उसकी शादी वर्ष 2016 में हलमपुर गांव निवासी मुकेश के साथ हुआ था।  शुरू में तो सब कुछ ठीक ठाक रहा उसके तीन बच्चे भी हुए लेकिन वो पति के शराब पीने की आदत से काफी परेशान रहती थी। वह रोज शराब पीकर आता और सपन की पिटाई किया करता था। पति की पिटाई से तंग आकर वह तीन दिन पहले घर छोड़ कही चली गई और जब इस बात की सूचना मृतका के परिजनों को लगा तो वो मुंगेर पहुंच थाने को इस बात की सूचना दी। 


बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार थाने में परिजनों ने लगाई। जब पुलिस ने  खोजबीन शुरू की तब मृतका का शव कुएं से बरामद किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को मायके वालों के हवाले कर दिया। वही फरार पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।