ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

बिहार में पांच मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, लोकसभा चुनाव में हथियारों को खपाने की थी तैयारी

MUNGER: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस ने मुंगेर में गुरुवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारापुर दियारा क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर पांच

बिहार में पांच मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, लोकसभा चुनाव में हथियारों को खपाने की थी तैयारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस ने मुंगेर में गुरुवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारापुर दियारा क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर पांच मिनीगन फैक्टरी का उद‍्भेदन किया है। इस मामले में पुलिस ने हथियार बनाते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तीन अर्धनिर्मित पिस्टल, पांच गोली सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण व पाटर्स बरामद किये हैं।


जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना मिली कि टीकारामपुर दियारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध हथियार का निर्माण एवं तस्करी किया जा रहा है। एसडीपीओ सदर राजेश कुमार और ट्रेनी आईपीएस शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम बुधवार की रात टीकारापुर पहुंची और गुरुवार की सुबह थाना पुलिस एवं एसटीएफ टीकारामपुर की टीम ने मकई खेत की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की।


पुलिस को देखकर हथियार बनाने वाला कारीगर व सरगना भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने खदेड़कर गिरफ्तार धर दबोचा। पुलिस ने जब मकई खेत में सर्च ऑपरेशन चलाया तो वहां से तीन अर्धनिर्मित पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस, 5 बेस मशीन, 2 ड्रील मशीन, 2 निर्मित मैगजीन सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने का उपकरण व पाटर्स को बरामद किया। पुलिस ने वहां से चार हथियार निर्माता को गिरफ्तार किया है।


ट्रेनी आईपीएस शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार राजाराम यादव सरगना है। पश्चिम बंगाल व अन्य राज्यों से हथियारों का डिमांड आया था.। जिसको लेकर कारीगर से मकई खेत में छिपकर हथियारों का निर्माण किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि ये लोग देश के विभिन्न राज्यों में हथियारों की आपूर्ति करता है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर हथियार निर्माण व तस्करी पर शिकंजा कसने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

संबंधित खबरें