ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार : नक्सलियों ने नवनिर्वाचित मुखिया का गला रेता, चुनाव लड़ने पर लगाई थी रोक

MUNGER : बिहार में 24 दिसंबर से नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलानी है. वहीं दूसरी तरफ एक बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है. जहां जिले के धरहरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर

बिहार : नक्सलियों ने नवनिर्वाचित मुखिया का गला रेता, चुनाव लड़ने पर लगाई थी रोक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUNGER : बिहार में 24 दिसंबर से नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलानी है. वहीं दूसरी तरफ एक बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है. जहां जिले के धरहरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात बेखौफ नक्सलियों ने एक नवनिर्वाचित मुखिया की गला रेत कर हत्या कर दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच की जा रही है.


यह वारदात नक्‍सलियों ने एक नवनिर्वाचित मुखिया को शपथ लेने से ठीक पहले मार डाला. बताया जा रहा है नक्‍सलियों ने उन्‍हें चुनाव न लड़ने की धमकी दी थी. जिसके बाद भी उन्‍होंने लोकतंत्र में में अपनी आस्था दिखाते हुए चुनाव भी जीत लिया. जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात बेखौफ नक्सलियों ने आजिमगंज पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया परमानंद टुडू की गला रेत कर हत्या कर दी. 


बताया जा रहा है दर्जनों की संख्या में हथियार बंद नक्सलियों ने पहले मथुरा गांव स्थित पैतृक घर पर अचानक धावा बोल दिया. इसके बाद मुखिया को घर से निकाल कर गला रेत कर उसकी हत्या कर दी. हत्या करने के बाद नक्सलियों ने माओवादी जिंदाबाद के नारे लगाए और नक्‍सली आराम से पहाड़ी जंगल की ओर चलते बने.


गौरतलब है कि नक्सली नेता प्रवेश दा ने 13 अक्टूबर को हुए चुनाव में परमानंद टूडू के भाग लेने पर रोक लगाई थी. और नामांकन वापस लेने की धमकी भी दी थी. इस बात की पुष्टि एएसपी अभियान कुणाल कुमार ने भी की है. उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है.


टैग्स