ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार : STF और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से हुई 50 राउंड फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी

MUNGER : बिहार के मुंगेर जिले में एसटीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. बताया जाता है कि धरहरा प्रखंड अंतर्गत लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के सखौल कोल गांव में नक्सली कमांडर प्रवेश दा,

बिहार : STF और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से हुई 50 राउंड फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : बिहार के मुंगेर जिले में एसटीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. बताया जाता है कि धरहरा प्रखंड अंतर्गत लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के सखौल कोल गांव में नक्सली कमांडर प्रवेश दा, सुरेश कोड़ा, नारायण कोड़ा सहित 20 से 25 नक्सलियों का जत्था छिपे रहने की गुप्त सूचना एसपी जगुन्नाथ रेड्‌डी जलारेड्‌डी ने एसटीएफ को सर्च आपरेशन चलाने का निर्देश दिया.


एसपी के निर्देश पर नक्सलियों की टोह में एएसपी अभियान राजकुमार राज और एसटीएफ डीएसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में एसटीएफ जमालपुर की टीम रविवार की देर शाम सखौल कोल गांव पहुंची. एसटीएफ को आते देख पेड़ पर छिपे नक्सलियों ने थाली और ढोल बजाना शुरू कर दिया. ढोल और थाली की आवाज सुनकर एसटीएफ सतर्क हो गई. इसके बाद नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. 


जवाब में एसटीएफ द्वारा भी कई राउंड फायरिंग की गई. इस दौरान दोनों ओर से लगभग 50 राउंड फायरिंग हुई. परंतु मुठभेड़ में ना कोई नक्सली और ना ही कोई पुलिस कर्मी हताहत हुए. अगले दिन फिर एसटीएफ की टीम और लड़ैयाटांड़ थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से नक्सल प्रभावित गांव मथुरा, गोरैया, न्यूपेसरा, घटवारी, सखोल कोल आदि गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया. 


इस सर्च ऑपरेशन में लकड़ी काटने वालों और लेवी पहुंचाने वाले तत्वों की खोज की गई. सर्च अभियान के दौरान अवैध तरीके से लकड़ी काट रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया. जिसकी पहचान सखौल गांव निवासी प्रवेश मांझी पिता चंद्रशेखर मांझी के रूप में हुई है. एएसपी अभियान राज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरूद्ध वन कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज होगी.