ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार में मुखिया प्रतिनिधि की दबंगई: घर में घुसकर मां-बेटी को रॉड से पीटा, दर्जनों राउंड फायरिंग से दहला इलाका

MUNGER: मुंगेर में एक मुखिया प्रतिनिधि की दबंगई सामने आई है। आरोपी मुखिया प्रतिनिधि रात के अंधेरे में अपने समर्थकों के साथ घर में घुसा और मां-बेटी के साथ मारपीट की। इस दौरान उसके स

बिहार में मुखिया प्रतिनिधि की दबंगई: घर में घुसकर मां-बेटी को रॉड से पीटा, दर्जनों राउंड फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में एक मुखिया प्रतिनिधि की दबंगई सामने आई है। आरोपी मुखिया प्रतिनिधि रात के अंधेरे में अपने समर्थकों के साथ घर में घुसा और मां-बेटी के साथ मारपीट की। इस दौरान उसके समर्थकों ने वर्चस्व को लेकर दर्जनों राउंड फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कटारिया की है।


घायलों की पहचान कटारिया गांव निवासी उपेंद्र यादव की पत्नी विमला देवी और उसकी बेटी नियति भारती के रूप में हुई है। घायल विमला देवी ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे मुखिया प्रतिनिधि मुरारी यादव अपने समर्थक लाल यादव, अमित, सुमित, रॉकी समेत अन्य युवकों के साथ घर में घुस गया और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। दर्जनों राउंड फायरिंग के बाद सभी लोग उसके घर में घुसकर रॉड से मां बेटी की पिटाई करने लगे।


बताया जा रहा है कि मोहल्ले की बिजली ट्रांसफार्मर से कटकर सभी आरोपी मुंह में गमछा बांधकर फायरिंग करते हुए घर में घुसे और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया की मुखिया प्रतिनिधि वर्चस्व दिखाने के लिए अक्सर उन लोगों को प्रताड़ित करता रहता है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


पूरे मामले पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष रूबिकांत कश्यप ने बताया कि कटारिया में गोलीबारी और मारपीट की सूचना मिली है जिसमें दो महिला भी घायल हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जो लोग भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।