ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में साइबर अपराधियों के गैंग एक्टिव: इन्वेस्ट और क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी, दो लोगों को लगाया लाखों का चूना

MUNGER: बिहार में साइबर अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। साइबर अपराधियों का गैंग लोगों को अलग-अलग तरिके से ठगी का शिकार बना रहा हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां साइ

बिहार में साइबर अपराधियों के गैंग एक्टिव: इन्वेस्ट और क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी, दो लोगों को लगाया लाखों का चूना
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUNGER: बिहार में साइबर अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। साइबर अपराधियों का गैंग लोगों को अलग-अलग तरिके से ठगी का शिकार बना रहा हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां साइबर अपराधियों ने स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट के नाम पर दो लोगों से लाखों रुपए ठग लिए। मुंगेर के साइबर थाने में पीड़ितों नें मामला दर्ज कराया है।


दरअसल, मुंगेर के साइबर थाना में साइबर ठगी के शिकार दो लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार निवासी ज्योतिरादित्य कुमार को साइबर अपराधियों ने अपना शिकार बनाया है। स्टॉक मार्केट में इंवेस्ट को लेकर ज्योतिरादित्य गुगल सर्च कर रहे थे। सर्च करने के दौरान ही कोइण्डेक्स कंपनी की ओर से इंवेस्ट के लिए ऑफर का मैसेज उनके मोबाइल पर आया। इसके बाद ज्योतिरादित्य ने यूपीआई और निफ्ट के माध्यम से 6 बार में 6 लाख 14 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए लेकिन आज तक उसे स्टॉक मार्केट से मैसेज नहीं आया।


दूसरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंचनगढ़ बांक निवासी रेलकर्मी प्रभेश कुमार का है। जिन्होंने तीन दिन पहले क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए अप्लाई किया था। प्रभेश ने बताया कि मोबाइल पर 9279871729 नंबर से आकाश वर्मा नाम के शख्स ने फोन कर क्रेडिट कार्ड बनवाने संबंधी पूछताछ की। साथ ही पूछा कि आप और किसी बैंक का कार्ड यूज करते हैं या नहीं। प्रभेश द्वारा एसबीआई और एक्सिस बैंक का एटीएम यूज किए जाने की बात कही गई।


दोनों कार्ड का फोटो खींच कर भेजने के बाद फोन करने वाले ने मोबाइल पर फोन पे खुलवाया। फिर साइबर फ्रॉड के द्वारा अपना उसके अकाउंट से 1 लाख 17 हजार रुपए निकाल लिए गए। जिसको लेकर उसने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर थाना पुलिस छानबीन में जुटी है।