ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट, 8 लोगों पर केस दर्ज, दो गंभीर रूप से घायल

MUNGER : पिछले तीन दिनों से कई सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोगों के द्वारा एक व्यक्ति की बेरहमी से लात घूंसे लाठी डंडा से बेरहमी तरीके से

बिहार : भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट,  8 लोगों पर केस दर्ज, दो गंभीर रूप से घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUNGER : पिछले तीन दिनों से कई सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोगों के द्वारा एक व्यक्ति की बेरहमी से लात घूंसे लाठी डंडा से बेरहमी तरीके से पीटा जा रहा है. जैसा की वीडियो में साफ दिख रहा है. जब इस वीडियो की तहकीकात की गई तो यह वीडियो मुंगेर जिला अंतर्गत हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के भईया राम टोला का निकला. 


जहां भूमि विवाद को ले हुए मारपीट का यह वायरल वीडियो निकला. जानकारी के अनुसार टिंकू यादव और मनोहर यादव के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा था और जिसको ले पहले भी दोनों के बीच मारपीट की घटना घट चुकी है. ताजा मामला में दो दिन पूर्व रात्रि 9:00 बजे के करीब आसपास टिंकू यादव अपने घर जा रहा था उसी समय भईया राम टोला के पास मनोहर यादव और उसका परिवार के लोग उसके साथ मारपीट करने लगे. जिसके बाद मनोहर यादव के पुत्र गुलशन कुमार सुनील यादव के पुत्र राहुल कुमार मनोज कुमार सुनील कुमार सहित सभी मिलकर मारने लगे. 


जिसके बाद बीच बचाव में टिंकू यादव का भतीजा रौशन कुमार आया तो उसे भी बुरी तरह से मारा जिसके बाद वह पूरी तरह से बेहोश हो गया. वहीं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खरगपुर लाया गया. जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु भागलपुर रेफर कर दिया. पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के तरफ से थाना में आवेदन दिया गया. जिसमें दोनों पक्ष के कुल 8 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

टैग्स