ब्रेकिंग
दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्ष

बिहार : महिला सरपंच पर जानलेवा हमला,ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत

MUNGER : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हमले की खबर निकल कर सामने न आती हो। इस बीच

बिहार : महिला सरपंच पर जानलेवा हमला,ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUNGER : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है।  राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हमले की खबर निकल कर सामने न आती हो। इस बीच अब एक मामला मुंगेर जिला से जुड़ा हुआ है। जहां बदमाशों द्वारा सरपंच और उनके समर्थकों पर जानलेवा हमला किया गया है। इसके ऊपर ताबरतोड़ फायरिंग भी की गई है, हालांकि इस घटना में सरपंच बाल - बाल बचे हैं। 


मिली जानकारी के मुताबिक़, मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पङिया पंचायत के बरियारपुर हॉल्ट के समीप होली किसी मामले को लेकर पंचायत लगाई थी। जिसके बाद पंचायत के निर्णय की सुचना देने गए सरपंच और उनके समर्थकों पर हमला बोल दिया गया। इस दौरान इन लोगों के ऊपर गोलीबारी भी की गई। हालांकि, गनीमत रही की गोली किसी को नहीं लगी।  


 वहीं, इस घटना की सूचना पर बरियारपुर थाना पुलिस भी पहुंची। गांव की सरपंच के तरफ से पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई जा रही है। इधर, इस घटना को लेकर महिला सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषय पर जितनी गंभीरता से बात होनी चाहिए उतनी ही संवेदनशीलता से उसे अमल में लाने का प्रयास किया जाना चाहिए। जहां बीते दिन पूरे देश में धूमधाम से महिलाओं के सम्मान को लेकर महिला दिवस मनाया गया वही दूसरी ओर मुंगेर में महिला सरपंच के साथ घटी ऐसी घटना से महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा होना लाज़मी है।