ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पंचायत चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 पिस्टल और 45 बैरेल के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

MUNGER : बिहार पंचायत चुनाव से पहले मुंगेर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. जिला पुलिस ने 50 पिस्टल और 45 बैरेल के साथ 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्तार अपराधियों

पंचायत चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 पिस्टल और 45 बैरेल के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : बिहार पंचायत चुनाव से पहले मुंगेर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. जिला पुलिस ने 50 पिस्टल और 45 बैरेल के साथ 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. 


मुंगेर पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पर 10 गांव में छापेमारी कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर हुई छापेमारी में मुफसिल थाना क्षेत्र के बरदह मिर्ज़ापुर में छापेमारी में अवैध मिनी गैन फैक्टरी का उदभेदन किया गया. इस दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1 देसी पिस्टल, 50 अर्धनिर्मित पिस्टल, 45 बैरेल,  2 मैगज़ीन, 7.62  की 7 गोली, 7 पिस्टल बॉडी सहित हथियार बनाने का सामान बरामद किया.


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मो. शमद, मो. शाहिद, मो. साकिब और मो आज़ाद को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में मुफसिल थाना में कांड संख्या 124/21 दर्ज किया गया है. सूत्रों के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली थी कि मुफसिल थाना क्षेत्र के मिर्ज़ापुर बरदह गांव में अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद शनिवार और रविवार की दरमियान रात को छापेमारी की गई. गिरफ्तार हथियार तस्करों से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता