ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा बिजली विभाग का फर्जी इंजीनियर : झांसा देकर लोगों से कर रहा था अवैध वसूली

MUNGER : मुंगेर में बिजली विभाग का जूनियर इंजीनियर बनकर ग्रामीणों से अवैध वसूली कर रहा शख्स लोगों के हत्थे चढ़ गया। लोगों ने पूछताछ के बाद आरोपी शख्स को पुलिस के हवाले कर दिय

बिहार: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा बिजली विभाग का फर्जी इंजीनियर : झांसा देकर लोगों से कर रहा था अवैध वसूली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER :  मुंगेर में बिजली विभाग का जूनियर इंजीनियर बनकर ग्रामीणों से अवैध वसूली कर रहा शख्स लोगों के हत्थे चढ़ गया। लोगों ने पूछताछ के बाद आरोपी शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, पूरा मामला मुंगेर जिला अंतर्गत बारियारपुर थानाक्षेत्र के कल्याणपुर बंगाली टोला का है जहां रविवार की देर शाम एक व्यक्ति, जो खुद को बरियारपुर विद्युत विभाग का जेई बता रहा था और ग्रामीणों को झांसा देकर उनसे अवैध वसूली कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों को उसपर शक हुआ। ग्रामीणों ने जब उससे पूछताछ की तो वह कोई जवाब सही नहीं दे सका।


जिसके बाद आरोपी शख्स वहां से भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे खदेड़कर पकड़ा और बरियारपुर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया व्यक्ति मिथिलेश कुमार लखीसराय का रहने वाला है। पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों की तरफ से किसी तरह का कोई आवोदन नहीं दिया गया है आवेदन मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।