ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: एकसाथ पांच मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, कई हथियार और गोलियां बरामद; बकरी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध कारखाना

MUNGER: मुंगेर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक बकरी फार्म से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। बकरी फार्म के भीतर तहखाने में अवैध हथियारों का कारखाना चलाया जा रहा था।

बिहार: एकसाथ पांच मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, कई हथियार और गोलियां बरामद; बकरी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध कारखाना
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक बकरी फार्म से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। बकरी फार्म के भीतर तहखाने में अवैध हथियारों का कारखाना चलाया जा रहा था। यहां छापेमारी के दौरान पुलिस ने एकसाथ पांच मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। मौके से भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियारों को बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को अरेस्ट किया है।


मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण की गुप्त सूचना पर टेटिया बम्बर थानान्तर्गत बनैली स्थित सर्वेश कुमार के बकरी पालन फार्म पर पुलिस ने छापेमारी की। जहां बकरी फार्म के नीचे तहखाना बनाकर अवैध हथियार का निर्माण किया जा रहा था। छापेमारी में पांच मिनी गन फैक्ट्री पकड़ाई। जहां से पुलिस ने हथियार निर्माण में जुटे पांच कारीगरों को गिरफ्तार कर लिया हालांकि मिनी गन फैक्ट्री का संचालक फरार मिला। 


जिसकी पहचान बकरी पालन फार्म के मालिक सर्वेश कुमार और मिर्जापुर बरदह निवासी मो.अंगूर के रूप में हुई है। जिसका अवैध हथियार निर्माण से पुराना रिश्ता है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 07 देसी पिस्तौल, 05 बेस मशीन, 05 अर्द्धनिर्मित पिस्तौल, 09 मैगजीन, 16 अर्द्धनिर्मित मैगजीन,12 जिंदा कारतूस, 06 मोबाइल सहित काफी मात्रा में हथियार बनाने का उपकरण पुलिस ने जब्त किया। इनमें से मो.सदरूल और मो.वसीम शामपुर थाना क्षेत्र में फरवरी माह में पकड़ाए मिनी गन फैक्ट्री मामले में जेल जा चुका है। 


मुंगेर एसपी एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि हथियार निर्माण करते पकड़ाए सभी कारीगरों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत टेटिया बम्बर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी अभियान में खड़गपुर डीएसपी चंदन कुमार के अलावा खड़गपुर थानाध्यक्ष व जिला आसूचना इकाई की टीम तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। 


एसपी ने बताया की बकरी पालन फार्म का मालिक सर्वेश कुमार और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह निवासी मो.अंगूर दोनों कारीगरों को कान्ट्रैक्ट देकर हथियार का निर्माण करवाता था। साथ ही एसपी ने बताया की कारीगरों ने बताया की यह पांचवी बार है की वे यहां आ हथियार निर्माण कर रहे है।