ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार: चलती ट्रेन में जानवरों की तरह बांधकर पीटा, चोरी के आरोप में युवक पर बरसाए नॉन स्टॉप चप्पल, हैवानियत का वीडियो वायरल

MUNGER: मुंगेर में सोशल मीडिया पर हैवानियत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तीन युवक एक युवक के ऊपर ताबड़तोड़ लात-घूसे और चप्पल बरसाते नजर आ रहे हैं। युव

बिहार: चलती ट्रेन में जानवरों की तरह बांधकर पीटा, चोरी के आरोप में युवक पर बरसाए नॉन स्टॉप चप्पल, हैवानियत का वीडियो वायरल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर में सोशल मीडिया पर हैवानियत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तीन युवक एक युवक के ऊपर ताबड़तोड़ लात-घूसे और चप्पल बरसाते नजर आ रहे हैं। युवक का हाथ बांधकर उसे जानवरों की तरह पीटा जा रहा है। युवक ट्रेन में ब्लेड मारकर लोगों का पॉकेट काटते हुए पकड़ा गया था। घटना शनिवार की रात भागलपुर-जमालपुर रेलखंड के बरियारपुर स्टेशन के पास की बताई जा रही है।


दरअसल, मुंगेर में सोमवार की सुबह से सोशल मीडिया पर पिटाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ट्रेन में कुछ लोग एक युवक की जमकर धुनाई करते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता हैं कि कैसे आरोपी युवक को पकड़कर उसका हाथ बांध दिया जाता है। इसके बाद लगेज रखने वाले पायदान के सहारे खड़ा कर उशे बांध दिया गया है और उसकी पिटाई की जा रही ही। तीन चार लोग कथित चोर को बड़ी ही बेरहमी से पहले चप्पल से पिटाई करते हैं और बाद में उसके ऊपर जमकर लात-घूसे बरसाते नजर आ रहे हैं। यात्रियों द्वारा कथित चोर के मुंह पर कई लोग मिलकर इतने चप्पल एकसाथ बरसा रहे हैं कि गिनना मुश्किल है।


जिसके बाद एक युवक चप्पल से चोर के निजी अंगों पर भी वार करता दिख रहा है। वहीं यात्री द्वारा आरोपी से पता पूछने पर वह अपना घर सुल्तानगंज बता रहा है। जिसके बाद यात्री उसे कहते सुना जा सकता है कि हम विदेश के नहीं यहीं के हैं और तुमने मेरा ही पॉकेट काट लिया। यात्री वीडियो में अपना कटा हुआ पैकेट और ब्लेड भी दिखा रहा है। कथित चोर की इतनी पिटाई की गई की वह अधमरा हो गया। जिसके बाद जमालपुर सुरंग के पहले पाटम हाल्ट के पास चोर को ट्रेन से नीचे उतार दिया गया। इसी दौरान ट्रेन में मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।