ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

ब्यूटी पार्लर में दुल्हन को गोली मारने वाले सिपाही ने खोला राज, एकतरफा प्यार की सुनाई दास्तान

MUNGER: जिस दिन शादी थी उसी दिन दुल्हन को एक सिपाही ने गोली मारी थी। बारात आने से पहले मेकअप कराने ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन को देसी कट्टा से गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया था।

ब्यूटी पार्लर में दुल्हन को गोली मारने वाले सिपाही ने खोला राज, एकतरफा प्यार की सुनाई दास्तान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: जिस दिन शादी थी उसी दिन दुल्हन को एक सिपाही ने गोली मारी थी। बारात आने से पहले मेकअप कराने ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन को देसी कट्टा से गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया था। आरोपी 2021 बैच का कॉन्स्टेबल है जो मुंगेर के महेशपुर गांव निवासी बलराम सिंह का बेटा अमन गौरव है। जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की गयी तब उसने पुलिस के समक्ष कई राज खोले और एकतरफा प्यार की दास्तान सुनाई।


शादी के दिन दुल्हन को गोली मारने का मामला एकतरफा प्यार का निकला। आरोपी ने बताया कि वह लड़की को मारना नहीं चाहता था। जब पता चला कि 18 मई को शादी है तब मिलने के लिए वह ब्यूटी पार्लर गया था। जहां दोनों के बीच बकझक होने लगी और गुस्से में आकर उसने देसी कट्टा से गोली चला दी। जिससे वह घायल हो गयी। गोली मारने के बाद वह मौके से फरार हो गया जबकि देसी कट्टा और कारतूस वही छूट गया। 


वही मुंगेर के एसपी जगन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि आरोपी सिपाही पटना में दंगा निरोधी दस्ता में पदस्थापित अमन गौरव है। युवती को गोली मारने के बाद आरोपी फरार चल रहा था जिसे कोर्ट परिसर में धड़ दबोचा गया है। घटनास्थल से एक देसी कट्टा, एक मैगजीन, एक खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। महेशपुर के रहने वाले जीतेंद्र कुमार की बेटी के बयान के आधार पर आरोपी अमन के खिलाफ कासिम बाजार थाने में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वही मुंगेर के एक अस्पताल में घायल लड़की का इलाज चल रहा है। फिलहाल वो खतरे से बाहर है। 

टैग्स