ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन को मारी गोली, हालत नाजुक, पटना में तैनात बिहार पुलिस के जवान ने घटना को दिया अंजाम

MUNGER: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सहरसा में सिगरेट के लिए 20 रुपये नहीं देने पर अपराधियों ने एक युवक

ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन को मारी गोली, हालत नाजुक, पटना में तैनात बिहार पुलिस के जवान ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सहरसा में सिगरेट के लिए 20 रुपये नहीं देने पर अपराधियों ने एक युवक को गोली मारी है वही मुंगेर में एक दुल्हन को गोली मारी गयी है। 


दरअसल लड़की की शादी थी और नई नवेली दुल्हन ब्यूटी पार्लर गई हुई थी। तभी एक युवक ने उसे गोली मार दी। घायल लड़की को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले के जांच में जुटी है। बताया जाता है कि दुल्हन को गोली मारने वाला बिहार पुलिस का जवान है। जिसकी पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है। 


अमन पटना में तैनात है। लड़की वालों का आरोप है कि अमन ने ही लड़की को गोली मारी है। घायल युवती का नाम अपर्णा है और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशपुर की रहने वाली है और आज ही उसकी शादी है। दुल्हन को गोली मारने के के बाद अमन ने खुद को भी गोली मारने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घर में शादी का माहौल था लोग बारात के आने का इंतजार कर रहे थे। शादी की तैयारी पूरी कर ली गयी थी कि अचानक शादी के घर में सन्नाटा पसर गया।