ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बाप-बेटी का रिश्ता हुआ शर्मसार, 3 साल से अपने दोनों बेटियों का कर रहा था यौन शोषण

MUNGER: मुंगेर में बाप और बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। तीन साल से अपने दोनों बेटियों का यौन शोषण करने वाला बाप आज आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही ग

बाप-बेटी का रिश्ता हुआ शर्मसार, 3 साल से अपने दोनों बेटियों का कर रहा था यौन शोषण
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUNGER: मुंगेर में बाप और बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। तीन साल से अपने दोनों बेटियों का यौन शोषण करने वाला बाप आज आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। दोनों बेटियों को होटल में ले जाकर उसकी अस्मत लूटने वाले इस कलयुगी बाप को गिरफ्तार किया गया है। बड़ी बेटी के साथ होटल में गंदा काम करते खुद उसकी बीवी ने पकड़ा है। 


होटल के कमरे में बेटी के साथ घिनौनी हरकत कर रहे पति का महिला ने पहले वीडियो बना लिया और उसे सबूत के तौर पर पुलिस के सामने रखा। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस मामले की पुष्टि खुद सदर डीएसपी ने की है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी 2009 में सीआरपीएफ से रिटायर्ड हुआ था जिस पर उसकी पत्नी ने दोनों बेटियों के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।


मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवाड़ा गांव निवासी आनंद कुमार सिंह ने बाप और बेटी के रिश्तों को शर्मसार करने का काम किया है। अपनी बेटी के साथ होटल में आपत्तिजनक स्थिति में उसे पकड़ा गया है। आरोपी पिछले तीन वर्षों से अपनी दोनों बेटियों का यौन शोषण करते आ रहा है। इस बात की जानकारी जब दोनों बेटियों ने अपनी माँ को दी तो माँ लगातार उसका पीछा कर रंगे हाथों पकड़ने की कोशिश में लगी रही। आरोपी 2009 में सीआरपीएफ से रिटायर होने के बाद अपनी पत्नी, दो बेटी और एक बेटे के साथ रहता था। 


आरोपी की पत्नी अंजलि सिंह ने जमालपुर थाना में आवेदन देकर यह बताया है कि पिछले तीन वर्षों से पति आनंद कुमार सिंह अपनी दोनों बेटियों को बारी-बारी से होटलों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया करता था। जब इसकी जानकारी बेटियों ने दी। जिसके बाद उसे रंगेहाथ पकड़ने के फिराक में वह थी। जब पति बड़ी बेटी को अपने साथ बाहर ले जाने लगे तो परिजनों के साथ मिलकर पीछा किया और रंगे हाथों पकड़ा।


जमालपुर थाना क्षेत्र स्थित हॉटेल सम्राट में एक कमरे को पति ने बुक करा रखा था। वहीं बेटी को लेकर गये थे। जब हम कमरे की जानकारी लेकर पहुंचे और कमरे के वेंटिलेटर से झांक कर देखा तो दोनों आपत्तिजनक स्थिति में पाये गये। जिसका वीडियो भी हमने बनाया और उसे पुलिस को साक्ष्य के तौर पर दिया। परिजनों ने जमालपुर थाने को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार किया।


घटना की पुष्टि करते हुए सदर डीएसपी नंदजी प्रसाद ने बताया कि कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवाड़ा निवासी अंजलि सिंह द्वारा अपने पति पर अपनी ही बेटी के साथ गलत संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए जमालपुर थाना में कांड दर्ज कराया गया है।कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। प्रथम दृष्ट्या मामला सही पाया गया है और इसी के  आधार पर आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।