ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिए

14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही मनचले युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

MUNGER: मुंगेर में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिस गांव में लड़की रहती है उसी गांव के एक मनचले युवक ने दुष्कर्म की घटना को अं

14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही मनचले युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिस गांव में लड़की रहती है उसी गांव के एक मनचले युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। लड़का काफी दिन से लड़की के पीछे पड़ा हुआ था और एक दिन मौके का फायदा उठाते हुए नाबालिग बच्ची के साथ गंदा काम किया। उसकी इज्जत लूट ली और मौके से नौ दो ग्यारह हो गया। 


पीड़ित लड़की ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। बेटी की बातें सुनते ही मां बेसूध हो गयी। किसी तरह इस बात की जानकारी घर के सदस्यों को दी गयी। जिसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। केस दर्ज होते ही हरकत में आई पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मुंगेर भेजा। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। 


घटना हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र का है। जहां इस घटना से परिजन काफी सदमे में है। न्याय की गुहार रहे परिजनों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।